लाइव न्यूज़ :

जानिए मुंबई के उस पूर्व पुलिस अधिकारी राकेश मारिया के बारे में जिनपर रोहित शेट्टी फिल्म बनाने जा रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 08:49 IST

रोहित शेट्टी ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी की बहादुर व निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश मारिया 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं राकेश मारिया बतौर पुलिस उपायुक्त 1993 के मुंबई सिलसिलेवार धमाकों के मामले को सुलझाया था

मुंबईः फिल्मकार रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने शनिवार को संयुक्त रूप से एलान किया कि वे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के जीवन पर आधारित फिल्म (बायोपिक) का निर्माण करने वाले हैं। आगामी फीचर फिल्म मारिया और उनके जीवन के अनुभवों पर आधारित होगी।

रोहित शेट्टी ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी की बहादुर व निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के कलाकार, निर्देशक और शीर्षक को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। वहीं, अपनी बायोपिक पर टिप्पणी करते हुए राकेश मारिया ने कहा कि “मेरी जीवन यात्रा को फिर से जीना रोमांचक है, खासकर तब जब इसे रोहित शेट्टी जैसे शानदार निर्देशक द्वारा निर्देशित किया जा रहा हो।’’

कौन है राकेश मारिया

मारिया (1981 बैच के आईपीएस अधिकारी) ने बतौर पुलिस उपायुक्त (यातायात) 1993 के मुंबई सिलसिलेवार धमाकों के मामले को सुलझाया था। इसके बाद वह मुंबई पुलिस के डीसीपी (अपराध) और फिर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर नियुक्त हुए। वह 2014 में मुंबई के पुलिस आयुक्त और 2015 में होम गार्ड के महानिदेशक नियुक्त हुए और 2017 में सेवानिवृत्त हुए।

अपने कार्यकाल के दौरान मारिया ने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार दोहरे विस्फोट मामले को भी सुलझाया। उन्हें 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई थी और जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ की गई थी।

 

टॅग्स :रोहित शेट्टीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!