जब सेम सेक्स कपल से मिलीं सोनम कपूर, ऐसा था उनका रिएक्शन-इंटरव्यू में किया खुलासा
By मेघना वर्मा | Published: February 1, 2019 01:57 PM2019-02-01T13:57:13+5:302019-02-01T13:57:13+5:30
अनिल कपूर पर बोलते हुए सोनम कपूर ने कहा कि पापा तभी किसी कहानी में काम करते हैं जब उन्हें स्क्रीप्ट पसंद आती है। सोनम ने कहा कि वो खुद से अगर उस फिल्म के किरदार के साथ न्याय कर लेते हैं तभी वो फिल्म साइन करते हैं।
सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बड़े पर्दे पर आज रिलीज हो गई है। सेम सेक्स रिलेशनशिप पर बनीं इस स्टोरी की तारीफ सभी कर रहे हैं। सोनम की एक्टिंग को भी सभी ने सराहा है। फिल्म के प्रमोशन के समय सोनम ने इस बात का खुलासा किया कि जव वो रियल लाइफ में किसी सेम सेक्स कपल से मिलीं तो क्या था उनका रिएक्शन।
स्क्रीप्ट सुनकर हुई थीं ओवरवेल्म्ड
सोनम कपूर ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब फिल्म की डायरेक्टर शैली उनके पास स्क्रीप्ट लेकर आई तो उनके साथ राइटर गजल भी थीं। दोनों की ही अपनी लाइफ की अलग-अलग जर्नी थी सब्जेकट को लेकर। सोनम ने कहा कि वो दोनों ही अपने बारे में अपने अनुभव बता रही थीं।
फिर जब सोनम ने कहानी सुनी तो उन्हें वो बहुत अच्छी लगी और वो उस फिल्म का पार्ट बनना चाहती थीं। सोनम ने कहा वो फ्री लव की स्पोर्टर हैं। ये दुनिया जब जज करना बंद करेगी और लोगों को मर्द औरत का टैग ना देकर ह्यूमन मानेगी तो लोगों को सोच बदलना जरूरी है।
अनिल कपूर के लिए थी फिल्म
अनिल कपूर पर बोलते हुए सोनम कपूर ने कहा कि पापा तभी किसी कहानी में काम करते हैं जब उन्हें स्क्रीप्ट पसंद आती है। सोनम ने कहा कि वो खुद से अगर उस फिल्म के किरदार के साथ न्याय कर लेते हैं तभी वो फिल्म साइन करते हैं। सोनम ने कहा कि जब थिएटर में आने वाली जनता अपने साथ कुछ लेकर जाती है तो वो एक कलाकार के लिए सफलता है।
ट्रेलर के बाद आया कई रिएक्शन
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म के ट्रेलर पर बोलते हुए सोनम ने कहा कि इसकी सफलता के बाद उनके पास बहुत से मैसेज आए। सबसे बड़ी बात की फिल्म फैमिली के साथ देखी जा सकतीह है तो ये बहुत अच्छी बात है कि लोग इसे परिवार के साथ देखेंगे और उनकी विचारधारा में कुछ बदलाव आएगा।