लाइव न्यूज़ :

जब शाहरुख खान ने गौरी के लिए पत्रकार पर चला दी थी तलवार, जाने पूरा किस्सा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 27, 2021 15:45 IST

शाहरुख की दीवानगी गौरी के लिए इस हद तक थी कि एक बार तो वो गौरी के लिए एक पत्रकार पर तलवार तक चला चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख  ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी के साथ शादी की थी शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के मशहूर कपल में से हैं

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के मशहूर कपल में से हैं। शाहरुख खान मुस्लिम हैं और उनकी पत्नी गौरी पंजाबी, दोनों का प्यार दुनिया के लिए मिसाल है। शाहरुख गौरी से 1988 में पहली बार मिले और पहली हील मुलाकात में अपना दिल दे बैठे। उनकी दीवानगी गौरी के लिए इस हद तक थी कि एक बार तो वो गौरी के लिए एक पत्रकार पर तलवार तक चला चुके हैं।

शाहरुख  ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी के साथ शादी की थी, जिसके बाद वो मुंबई अपना करियर बनाने के लिए आ गए। साल 2012 में शाहरुख खान एक कार्यक्रम के दौरान इस बारे में बताया था। शाहरुख ने कहा कि '1993 में जब उनकी फिल्म कभी हां कभी ना आई थी तो एक पत्रकार ने उनकी को एक्ट्रेस के साथ उनके अफेयर की खबर छाप दी थी, जिसे लेकर उनकी पत्नी गौरी खान काफी परेशान हो गईं और उन्हें लगने लगा कि कहीं उन्होंने शाहरुख से शादी कर कोई गलती तो नहीं कर दी।' तलवार से किया पत्रकार पर हमला

इसके बाद शाहरुख को काफी गुस्सा आया। उन्होंने बताया कि मेरे ससुर एक सेना अधिकारी थे। पंजाबी शादियों में जैसे करते हैं उसी तरह उनके ससुर ने भी गौरी की रक्षा के लिए एक तलवार दी थी। मुझे लगा कि ये एक ये एक अच्छा हथियार है जिसे भारतीय सेना ने मंजूरी दे रखी हैं। मैं उस तलवार को जो कि एक कटार की तरह थी लेकर खबर लिखने वाले पत्रकार के घर पहुंचा और पत्रकार के पैरों पर वार कर दिया और उसे धमकी देकर वापस कभी हां कभी ना के सेट पर आ गए। 

शाहरुख ने आगे बताया कि इस घटना के एक दिन बाद कुछ पुलिस वाले सेट पर आए और उन्हें थाने ले गए। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक कॉल ही करने की इजाजत दी गई। शाहरुख ने इसका इस्तेमाल भी उसी पत्रकार को धमकाने के लिए किया और कहा कि अब तो मैं जेल भी चला गया हूं। अब अगर निकला तो तेरे को काट दूंगा। हालांकि बाद में अभिनेता नाना पाटेकर ने उन्हें जेल से छुड़ाया था। 

टॅग्स :शाहरुख खानगौरी खानबॉलीवुड गॉसिपविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!