लाइव न्यूज़ :

जब मां के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पर दुआ मांगने गए शाहरुख खान के गुम हो गए थे 5 हजार रुपये, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2020 10:09 IST

शाहरुख खान आज बॉलीवुड के सबसे कामयाब एक्टर्स में से एक हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख की इस कामयाबी में उनकी मेहनत और लगन के अलावा एक फकीर की भविष्यवाणी का भी हाथ था।इंटरव्यू के दौरान शाहरुख बताते हैं कि वह एक बार अपनी मां के साथ दुआ करने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह गए थे।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत बलबूते अपना मुकाम बनाया है। कई हिट और सुपरहिट फिल्में देने वाले शाहरुख ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते 'किंग ऑफ रोमांस' बनकर फैंस के दिलो-दिमाग पर छा गए। शाहरुख की इस कामयाबी में उनकी मेहनत और लगन के अलावा एक फकीर की भविष्यवाणी का भी हाथ था।

ट्विटर पर उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जो कि हाजी सैयद सलमान चिश्ती-गद्दीनशीन, अजमेर शरीफ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। इंटरव्यू के दौरान शाहरुख बताते हैं कि वह एक बार अपनी मां के साथ दुआ करने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह गए थे। वह मन्नत की चादर लिए चले जा रहे थे। 

पांच हजार गंवाएं हैं, 500 करोड़ कमाएगा

इस दौरान उनके पैसे गुम हो गए। उनके पास पांच हजार रु. थे, जो मां ने संभालकर रखने के लिए दिए थे। जब वह गुम हुए पैसे ढूंढने के लिए गए तो वहां बैठे एक फकीर ने उनसे पूछा कि कुछ गुम गया है क्या? मैंने कहा, जी हां, फकीर ने फिर कहा, पांच हजार रु. गुमे हैं क्या? शाहरुख बोले, ''मैं सोच ही रहा था कि इन्हें कैसे मालूम? इतने में फकीर ने कहा, जा यहां आया है, दर से खाली हाथ नहीं जाएगा। पांच हजार गंवाएं हैं, 500 करोड़ कमाएगा।''

अजमेर शरीफ की दुआएं आज भी मेरे साथ

शाहरुख ने कहा, ''मुझे कभी कभार ऐसी बातों में विश्वास नहीं होता। हम सब पढ़े लिखे हैं और हमें लगता है कि ऐसा होता नहीं होगा लेकिन ये मेरे साथ हुआ है। वो सही थे। अजमेर शरीफ की दुआ है मुझ पर, दया है उनकी। मुझे लगता है कि पैसों की बात नहीं है पर मैंने बहुत नाम कमाया है। मैंने बहुत अच्छी चीजें कमाई हैं और हम मां की दुआ के लिए गए थे। वो नहीं रहीं, लेकिन अजमेर शरीफ की दुआएं आज भी मेरे साथ हैं।''

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!