जब भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी', वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: August 15, 2020 01:09 PM2020-08-15T13:09:42+5:302020-08-15T13:09:42+5:30

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने हो गए हैं। लेकिन फैंस के दिलों से उनकी यादों को मिटना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

when late actor sushant singh rajput sings shri krishna govind hare murari bhajan viral on net | जब भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी', वीडियो वायरल

लोगों को काफी पसंद आ रहा है सुशांत का यह वीडियो। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsवायरल हो रहे वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि एक्टिंग के अलावा उनके पास गाने का भी हुनर था। सुशांत 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' भजन गाते समय भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। इसके साथ ही वह लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

यूरोप ट्रिप के बाद बिगड़ने लगी थी सुशांत की हालत

जांच करने वाले अधिकारियों को रिया ने बताया कि सुशांत के दिमागी बीमारी के लक्षण की शुरुआत यूरोप ट्रिप से ही हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने अफसरों को बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान वे इटली में 600 साल पुराने होटल में रुके थे। होटल के कमरे काफी बड़े थे और इसकी दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे।

होटल में पेंटिंग को देखकर डर गए थे सुशांत

रिया ने बताया कि सुशांत सैटर्न (शनि) की पेंटिंग को देखकर काफी घबरा गए थे। इस पेंटिंग में सैटर्न (शनि) अपने ही बच्चे को खा रहा था। जिसे देखने के बाद सुशांत कमरे में ही कुछ मंत्रों का जांप करने लगे। हालांकि, सुशांत ऐसा क्यों कर रहे यह पूछने पर रिया को सही जवाब नहीं दे पाए और काफी परेशान नजर आए। इसके बाद सुशांत उस कमरे से चले गए और रिया और शौविक के साथ ही दूसरे कमरे में सो गए।

Web Title: when late actor sushant singh rajput sings shri krishna govind hare murari bhajan viral on net

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे