लाइव न्यूज़ :

जब लता ने कहा, मेरी गायकी कोई असाधारण चीज नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2022 19:43 IST

लता जी ने एक बार खुद के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि मेरी सफलता ने मुझ पर नुकसानदेह प्रभाव नहीं डाला।

Open in App
ठळक मुद्देभारत रत्न लता मंगेशकर का आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गयावह बीते लगभग एक महीने से कोरोना संक्रमण औक फिर निमोनिया से लड़ रही थींलता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया

दिल्ली: सुर कोकिला लता मंगेशकर ने हिंदी सनेमा में अपनी गायकी के अमूल्य योगदान पर एक बार स्वयं कहा था कि उनकी गायिकी किसी तरह का चमत्कार या कोई असाधारण चीज नहीं है।

दिवंगत लता मंगेशकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जो कुछ है वह ईश्वर की इच्छा है क्योंकि कई लोगों ने उनसे बेहतर गाया, लेकिन उन लोगों को वह सब कुछ नहीं मिला, जो उन्हें मिला’।

लता मंगेशकर हर वक्त इस बात पर बल देती थीं कि किसी को भी सफलता सिर पर चढ़ कर नहीं बोलने देनी चाहिए। लता जी ने कहा था, ‘‘मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि मेरी सफलता ने मुझ पर नुकसानदेह प्रभाव नहीं डाला।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘यदि मुझे कुदरत का तोहफा मिला है तो यह ईश्वर का ही आशीर्वाद है। किसने सोचा था कि मैं इतनी मशहूर हो जाउंगी। ठीक है, मैं गा सकती हूं लेकिन मेरी गायिकी किसी तरह का चमत्कार नहीं है। मेरी गायिकी कोई असाधारण चीज नहीं है। कई लोगों ने मुझसे बेहतर गाया था लेकिन शायद उन्हें वह सब कुछ नहीं मिला जो मुझे मिला।’’

लता मंगेशकर ने यह टिप्पणी 'इन हर आउन वॉयस’ नाम की किताब में की है जिसे प्रसिद्ध लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर ने लिखी है और इस किताब को साल 2009 में नियोगी बुक्स ने प्रकाशित किया था।

भारत रत्न लता मंगेशकर का आज रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की अवस्था में निधन हो गया। 29 दिनों से लगातार अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद लता मंगेशकर अपनी अनंत यात्रा पर निकल गई।

वह बीते लगभग एक महीने से कोरोना संक्रमण औक फिर निमोनिया से लड़ रही थीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

टॅग्स :लता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!