लाइव न्यूज़ :

कंगना के कारण सोनू सूद ने छोड़ थी फिल्म, जानिए इसके पीछे की क्या थी बड़ी वजह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2020 15:22 IST

मणिकर्णिका में सोनू सूद वीर योद्धा सदाशिव का किरदार निभाने वाले थे। जिसके लिए सोनू सूद ने एक सीन शूट किया था, जहां वो दंगल लड़ते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में बहुत कुछ बदलता नजर आ रहा है नेपोटिज्म को लेकर इस समय हिंदी सिनेमा में एक बड़ी बहस जारी है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में बहुत कुछ बदलता नजर आ रहा है। नेपोटिज्म को लेकर इस समय हिंदी सिनेमा में एक बड़ी बहस जारी है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी नेपोटिज्म पर अपनी राय रख रहे हैं। बॉलीवुड के कुछ खास लोगों को इस पर जमकर घेरा भी जा रहा है।

हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कई ऐसी बातें कह दीं, जिससे लोग तिलमिला उठे हैं। नेपोटिज्म और बॉलीवुड कैंप्स के विरोध में लड़ाई लड़ते लड़ते लेकिन क्या आपको पता है कि कंगना के कारण सोनू सूद ने फिल्म छोड़ी थी।  कंगना की फिल्म मणिकर्णिका के लिए सोनू सूद ने 45 दिनों की शूटिंग कर ली थी। लेकिन फिर मनमुटाव की वजह से उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया था।

मणिकर्णिका में सोनू सूद वीर योद्धा सदाशिव का किरदार निभाने वाले थे। जिसके लिए सोनू सूद ने एक सीन शूट किया था, जहां वो दंगल लड़ते नजर आ रहे हैं। कंगना को यह सीन पसंद नहीं आया और उन्होंने उस वक्त रहे निर्देशक कृष से इस सीन को काट देने को कहा। लेकिन निर्देशक यह नहीं चाहते थे। यहीं से से सारी मतभेद की शुरुआत हुई।

जब सोनू सूद को इस बारे में पता चला तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी। कंगना रनौत ने बयान दिया था- जब मैंने निर्देशन का जिम्मा संभाला तो पूरी टीम को मुझपर विश्वास था। लेकिन सोनू के पास ना समय था, ना ही भरोसा। वह किसी फीमेल निर्देशक के अंडर काम नहीं करना चाहते थे।

जिस पर सोनू सूद ने कहा था- डायरेक्टर का जेंडर मुद्दा नहीं है। मैंने फराह खान के साथ भी काम किया है। लेकिन फिल्म छोड़ने की असली वजह डायरेक्टर की क्षमता है। इन दोनों पर कंफ्यूज न हों। 'मणिकर्णिका' का हिस्सा न बन पाने का मुझे हमेशा दुख रहेगा।

टॅग्स :कंगना रनौतसोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?