लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस पर उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बेटे आदित्य का नाम घसीटे जाने पर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 26, 2020 09:09 IST

उद्धव ने बिना कंगना का नाम लिए एक्ट्रेस पर भी निशाना साधा है। सीएम ने कहा है कि न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई पीओके है।

Open in App
ठळक मुद्देकेस में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ आदित्य ठाकरे का नाम भी घसीटा गया दशहरा रैली में इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जमकर बरसे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन अभी तक इस केस में किसी भी प्रकार की संतोष जनक बात सामने नहीं आई है। सुशांत के निधन के मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से सुशांत के पिता की गुजारिश पर ये केस सीबीआई को सौंपा गया। इस केस में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ आदित्य ठाकरे का नाम भी घसीटा गया। रविवार को दशहरा रैली में इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जमकर बरसे हैं।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार सुशांत मामले में अपने बेटे आदित्य ठाकरे का नाम घसीटने पर उद्धव ठाकरे ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उद्धव ने हमला करते हुए कहा है कि मुंबई और महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश हो रही है। सीएम ने कहा है कि किसी ने सुसाइड कर ली, वो बिहार का बेटा हो सकता है। 

लेकिन उसकी वजह से आपने महाराष्ट्र के बेटों को बदनाम किया। आपने मेरे पुत्र आदित्य का भी तिरस्कार किया। इसलिए आपने जो भी कहा है, उसे आप खुद तक ही रखें। हम साफ हैं।

उद्धव ने बिना कंगना का नाम लिए एक्ट्रेस पर भी निशाना साधा है। सीएम ने कहा है कि न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई पीओके है। वहां हर जगह ड्रग एडिक्ट हैं। वे इस तरह की तस्वीर पेश कर रहे हैं। हम गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं। गाजे के खेत आपके राज्य में हैं।'

सुशांत केस में आदित्य ठाकरे का नाम लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कहा रहा है कि इस केस में आदित्य का भी लिंक है यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने केस को तोड़ा मरोड़ा है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है।

गौरतलब है कि कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही। बीएमसी ने जब से कंगना का ऑफिस तोड़ा वो और ज्यादा सरकार के खिलाफ बोल रही हैं। बीते दिनों उन्होंने इस मुद्दे के चलते उद्वव ठाकरे पर निशाना साधा था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस