लाइव न्यूज़ :

Movie Fanney Khan World TV Premiere: अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां का जल्द होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, इस चैनल पर आएगी फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2018 15:44 IST

Movie Fanney Khan World TV Premiere (मूवी फन्ने खां वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | Movie Fanney Khan World Television Premiere | मूवी फन्ने खां वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): एक बाप के अधूरे सपने को पूरा करने की ये स्टोरी जल्द ही टेलीविजन पर आने वाली है। आपको बता दें इस फिल्म में एश्वर्या राय भी हैं।

Open in App

अनिल कपूर और राजकुमार राव की फिल्म फन्ने खां का जल्द ही वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। एक बाप के अधूरे सपने को पूरा करने की ये स्टोरी जल्द ही टेलीविजन पर आने वाली है। आपको बता दें इस फिल्म में एश्वर्या राय भी हैं। ये फिल्म जल्द ही सोनी मैक्स के एचडी चैनल पर प्रसारित की जाएगी। 

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी है फन्ने यानी अनिल कपूर की। जो बॉलीवुड में बैकग्राउंड सिंगर बनना चाहता है मगर घर के हालात की वजह से वो अपने सपने को पूरा नहीं कर पाता और टैक्सी ड्राइवर बन जाता है। फन्ने अपनी बेटी को भी बड़ी सिंगर बनाना चाहता है इसलिए उसका नाम भी लता रखता है। मगर लता के मोटापे का सभी मजाक बनाते हैं।

कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब फन्ने अधीर यानी राजकुमार राव के साथ मिलकर सिंगर बेबी यानी एश्वर्या राय को किंडनैप कर लेते हैं। 

फिल्म की स्क्रीप्ट उतनी दमदार नहीं है मगर इतने बेहतरीन कलाकारों और उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से फिल्म और भी बेहतरीन बन जाती है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया हैं। फिल्म की शूटिंग रीयल लोकेशन्स पर की गई है साथ ही फिल्म का संगीत भी अच्छा है तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। 

अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो बहुत जल्द फन्ने खां फिल्म सोनी मैक्स के एचडी चैनल पर आने वाली है। आप तब इस फिल्म को देख सकते हैं।  

टॅग्स :अनिल कपूरराजकुमारवर्ल्ड टीवी प्रीमियरऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?