लाइव न्यूज़ :

WATCH: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राममय हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत, झूम-उछलके लगाया 'जय श्रीराम' का नारा

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2024 15:12 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है जिसमें वह खुशी से उछलती और पूरे जोश के साथ 'जय श्री राम' का नारा लगाती देखी जा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत उन फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्हें अयोध्या के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया हैअभिनेत्री सफेद साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने नारंगी रंग के ब्लाउज के साथ पेयर कियाउन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह खुशी से उछलती और 'जय श्री राम' का नारा लगाती देखी जा सकती हैं

नई दिल्ली: अयोध्याराम मंदिर में राम लला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' के ऐतिहासिक क्षण को देख रामभक्तों की खुशी ठिकाना नहीं रहा है। कोई राम के भजन पर झूम रहा है तो कोई दिवाली उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। इस बीच प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी राम के रंग में दिखाई दीं। 

उन्होंने झूम-झूमकर 'जय श्रीराम' के जोर-जोर से नारे लगाए। मानो कि वह पूरी राममय हो गई हों। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है जिसमें वह खुशी से उछलती और पूरे जोश के साथ 'जय श्री राम' का नारा लगाती देखी जा सकती हैं।

कंगना रनौत उन फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्हें अयोध्या के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। अभिनेत्री सफेद साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने नारंगी रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। अब, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह खुशी से उछलती और 'जय श्री राम' का नारा लगाती देखी जा सकती हैं।

फिल्म अदाकारा एक बड़ी संतुष्ट मुस्कान बिखेरते हैं और पूरे उत्साह के साथ कई बार 'जय श्री राम' कहती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय का है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "राम आ गए।" कई प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग में उनकी ऊर्जा की सराहना की और उन्हें 'जय श्री राम' टिप्पणी के साथ जवाब दिया।

टॅग्स :कंगना रनौतराम मंदिरअयोध्याLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?