नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। इसके पक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं। वहीं दिल्ली के शाहीनबाग में एक लंबे समय में सीएए और एनआरसी को लेकर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसको लेकर एक डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।
विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि ये वीडियो शाहीन बाग का है। इस वीडियो में वह महिला भड़काऊ भाषण देती नजर आ रही है। विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हमेशा नजर आते हैं।
इस बार विवेक ने वीडियो शेयर करके अपनी बात रखी है। विवेक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हे भगवान। radicalisation पूरा हो गया है। देखिए #ShaheenBagh समझदार मुसलमानों के लिए इतना खतरनाक क्यों है।
हम मुसलमानों ने अपने बच्चों को लोरी नहीं सुनाई... Twinkle Twinkle नहीं सिखाया... बचपन से करबला सुनाया है।“यह सरकार जो कमाती है हमारे ताज महल और क़ुतुब मीनार से कमाती है...”।