लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप की शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का अंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2020 13:35 IST

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेबी बंप' की फोटो शेयर किया

Open in App
ठळक मुद्दे एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर दी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर दी है। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी और बताया कि वो जनवरी में मां बनेंगी।  अनुष्का शर्मा का कहना है कि अपने भीतर जीवन के सृजन का अनुभव करने से बढ़कर कोई और चीज वास्तविक नहीं हो सकती।

क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी शर्मा इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नये सीजन के लिए दुबई में हैं। ऐसे में  रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने ‘बेबी बंप’ की एक तस्वीर साझा की। अनुष्का के द्वारा शेयर की गई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं

अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है।उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘ जीवन रचने के अनुभव से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है. जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में फिर आपके नियंत्रण में क्या है?’’

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत फोटो अपलोड की जिसमें वह बेबी बंप के साथ समुद्र के किनारे खुले बालों में खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।अनुष्का के इस पोस्ट पर कुछ समय में कमेंट की बाढ़ सी आ गई।  हालांकि इन सभी में विराट के कमेंट ने सबको आकर्षित किया जिन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में।

मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी। एक्ट्रेस के जनवरी में बेबी का जन्म होगा।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस