लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी 6 महीने की हुई, कपल ने शेयर की वामिका की पहली झलक

By वैशाली कुमारी | Updated: July 12, 2021 14:53 IST

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबेटी के जन्म के बाद, विराट और अनुष्का ने अभी तक अपनी बटी की तस्वीर सार्वजनिक तौर पर जारी नहीं की हैइंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की है अपनी बेटी की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी बेटी वामिका की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी बेटी वाामिका के 6 महीने पूरे होने पर सेलीब्रेट करती हुयी दिखाईदे रहीं हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

एक तस्वीर में, अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मस्ती करती हुयी दिखाई दे रही हैैं। एक दूसरे फ़ोटो में, विराट अपनी बेटी को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है! मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उसके प्यार पर खरे उतारेंगे, जिसके साथ आप हमें देख रहें हैं, नन्ही सी ❤️ हम तीनों को 6 महीने मुबारक हो"।

बेटी के जन्म के बाद, विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी के लिए प्राइवेसी की मांग की थी, मीडिया से वामिका की तस्वीरों को कैप्चर ना करनें की गुजारिश भी की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए फोटोग्राफरों से कहा था कि, “एक माता-पिता के रूप में, हम अपनी बेटी के लिए प्राइवेसी चाहतें हैं। आपसे रिक्वेस्ट है कि कृपया ऐसी कोई भी तस्वीर न लें, जिसमें हमारी बच्ची हो। हम जानते हैं कि आप समझेंगे। 

इससे पहले अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान, विराट ने कारण भी बताया कि वे अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा क्यों नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि था कि वह अपनी बच्ची को लेकर काफी सेंसिटिव हैं। 

वहीं अगर काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा को  आखिरी बार बड़े पर्दे पर आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। फिलहाल वे इरफान खान के बेटे बाबिल खान की पहली फिल्म "काला" प्रोड्यूस कर रही है, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस