लाइव न्यूज़ :

तब्बू से पहली बार मिलने पर ऐसी हो गई थी 'गली बॉय' के इस एक्टर की हालत, खुद बताया पहली मुलाकात का किस्सा

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 20:50 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आज भी तब्बू की फिल्मों का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री के साथ करते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेशनल मार्केट में 'ए सूटेबल बॉय' पहले ही सुपपहिट साबित हो चुकी है। तब्बू, ईशान खट्टर और विजय वर्मा 'ए सूटेबल बॉय' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं।विजय वर्मा ने बताया कि कैसे तब्बू को देखकर उनकी सांसे रुक गई और वह सबकुछ भूल बैठे थे।

‘पिंक’ और ‘मॉनसून शूटआउट’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले विजय वर्मा को असली पहचान 'गली बॉय' से मिली। 'गली बॉय' में विजय वर्मा के रोल को लोगों ने खासा पसंद किया था। मीरा नायर की 'ए सूटेबल बॉय' की वजह से इन दिनों विजय चर्चा में हैं। तब्बू, ईशान खट्टर और विजय वर्मा 'ए सूटेबल बॉय' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 

इंटरनेशनल मार्केट में 'ए सूटेबल बॉय' पहले ही सुपपहिट साबित हो चुकी है। अब इसे भारत में भी रिलीज कर दिया है। इस बीच विजय ने सोशल मीडिया पर तब्बू संग तस्वीर शेयर करते हुए उनसे पहली मुलाकात से जुड़ा एक पुराना किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है। विजय वर्मा ने बताया कि कैसे तब्बू को देखकर उनकी सांसे रुक गई और वह सबकुछ भूल बैठे थे। 

तब्बू की खूबसूरती की तारीफ में विजय वर्मा ने कही यह बात

विजय ने फैन मूमेंट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- 'तो यहां से यह सब शुरू हुआ। मेरी सीट सईदा के बगल में थी। मैंने थोड़ी सांस लेना बंद कर दिया और क्या करना है ये मुझे समझ नहीं आ रहा था। तभी तब्बू आती हैं जो कि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उस दिन मैं पूरी कास्ट एंड क्रू से मिला। यह पूरी प्रक्रिया मेरी लाइफ के सबसे शानदार अनुभवों में से एक रहा। इसके अलावा दोस्त/फैन ईशान खट्टर के साथ करीबी से काम करने का मौका मिला।' 

गली बॉय के लिए विजय ने की थी काफी मेहनत

इससे पहले अपनी सफल फिल्म 'गली बॉय' को लेकर विजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब आप रंगमंच पर अभिनय करते हैं और कोई नाटक चल रहा होता है तो आप कोने में बैठकर मंच पर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं। आप प्रवेश करते हैं और अपना किरदार निभाते हैं। मैं भी अपनी पोशाक पहनकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे वह प्रवेश नहीं मिला। गली ब्वॉय में काम करके मुझे ऐसा लगा, मानो अब मैं मंच पर प्रवेश कर रहा हूं और अपना किरदार निभा रहा हूं।’’ 

टॅग्स :तब्बूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!