लाइव न्यूज़ :

'उधम सिंह' में जहां डैशिंग लुक में दिखे विक्की कौशल, तो कम नहीं हैं 'मर्दानी 2' की रानी मुखर्जी

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2019 12:06 IST

पुलिस ऑफिसर के लुक में रानी मुखर्जी बेहद प्रभावित करने वाली लग रही हैं। गोपी पुतरन के डायरेक्शन में बनी फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल की नेक्स्ट फिल्म उधम सिंह से विक्की कौशल का पहला लुक जारी किया गया है। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म के पहले ही लुक में विक्की ने सबका दिल जीत लिया है। वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 का भी पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें रानी कॉप के रोल में नजर आ रही हैं। 

ऐसा है विक्की का लुक

विक्की कौशल ने शूजित सरकार की अगली फिल्‍म की शूटिंग भी रूस में शुरू कर दी है जो कि फ्रीडम फाइटर उधम सिंह की बायॉपिक है। उधम सिंह के जारी किए हुए पहले लुक में विक्की इंटेंस नजर आ रहे हैं। ओवरकोट और छोटे बालों में विक्की बेहद हैंडसम लग रहे हैं। यह फिल्‍म 2020 में रिलीज होगी।

ऐसा है रानी मुखर्जी का लुक

साल 2014 में आई फिल्ल मर्दानी की सीक्वल मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी ईमानदार और प्रतिबद्ध पुलिस कॉप पर आधारित थी। इसमें रानी का किरदार बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करता है। इसी के सीक्वल की इस मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी एसपी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभा रही हैं। 

कौन थे उधम सिंह

विक्की कौशल की उधम सिंह बायॉपिक में भारत स्वतंत्रता संग्राम के लिए दिए गए योगदान को दिखाया जाएगा। यह कहानी होगी एक निडर शहीद की जिसने अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए, पंजाब (प्री-इंडिपेंडेंस इंडिया) के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर Michael O' Dwyer की हत्‍या की थी। 

पुलिस ऑफिसर के लुक में रानी मुखर्जी बेहद इंस्पायर करने वाली लग रही हैं। गोपी पुतरन के डायरेक्शन में बनी फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। राजस्थान के कोटा और जयपुर में फिल्म के हिस्से को शूट किया जाएगा। राजस्थान का शेड्यूल काफी अहम बताया जा रहा है। फिल्म के काफी हिस्से मुंबई में भी शूट किए जाएंगे।

टॅग्स :विक्की कौशलरानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?