लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ के विवाह स्थल की अधिकारियों ने की समीक्षा, इन चीजों का रखा जा रहा खास ध्यान

By अनिल शर्मा | Updated: December 4, 2021 08:41 IST

सवाई माधोपुर के डीसी राजेंद्र किशन ने कहा, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चौथ का बरवाड़ा शहर में अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक की...

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह 7 दिसंबर से संगीत के साथ शुरू होगादोनों राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हिंदू रीति- रिवाज से सात फेरे लेंगे

राजस्थानः बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर खासे चर्चा में है। सवाईमाधोपुर स्थ्ति सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर है। खबर है कि विक्की-कैटरीना 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। इसको लेकर सवाई माधोपुर जिला प्रशासन पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है। 

विक्की कौशल-कैटरीना की शादी को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

दोनों की शादी में किसी भी तरह का व्यवधान ना पड़े इसको लेकर सवाई माधोपुर के जिलाधिकारी ने 3 दिसम्बर को बैठक की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक और पूरे जिले महकमे को काम पर लगाया जा रहा है।

कानून व्यवस्था और स्वच्छता पर रखा जा रहा खास ध्यान

सवाई माधोपुर के डीसी राजेंद्र किशन ने कहा, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चौथ का बरवाड़ा शहर में अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक की जिसमें "कानून व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।" 

डीसी राजेंद्र किशन ने आगे कहा, बैठक में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस, ग्राम पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। मुझे बताया गया है कि 7 दिसंबर से शुरू होने वाले 4 दिवसीय विवाह समारोह में 120 मेहमान भाग लेंगे।

9 दिसंबर को विक्की-कैटरीना लेंगे सात फेरेः रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह 7 दिसंबर से संगीत के साथ शुरू होगा और 9 दिसंबर को सात फेरों के साथ संपन्न होगा। 8 दिसंबर को मेहंदी की रस्म होगी। और 9 को शादी होगी। वहीं 10 दिसंबर को विक्की-कैटरीना रिसेप्शन की दावत देंगे। दोनों राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हिंदू रीति- रिवाज से सात फेरे लेंगे जो राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित है।

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफसवाई माधोपुरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!