लाइव न्यूज़ :

कौन थे राजेश?, तमिल, मलयालम और तेलुगु में 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 15:30 IST

तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत सहित कई फिल्मी हस्तियों ने राजेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता राजेश की असामयिक मृत्यु की खबर से मैं स्तब्ध हूं।‘अंधा एझु नाटकल’ में दमदार भूमिका के लिए जाना जाता है।संगम (दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार संघ) की कार्यकारी समिति के सदस्य थे।

चेन्नईः दिग्गज फिल्म अभिनेता और लेखक राजेश का बृहस्पतिवार को उम्र संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया। परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। राजेश ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अपनी सफलता की कहानी लिखी। वह 75 वर्ष के थे। सूत्र ने बताया कि राजेश को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत सहित कई फिल्मी हस्तियों ने राजेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रजनीकांत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे करीबी दोस्त, अभिनेता राजेश की असामयिक मृत्यु की खबर से मैं स्तब्ध हूं। इससे मुझे बहुत दुख हुआ। एक अद्भुत व्यक्ति, उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने राजेश की अचानक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजेश का निधन अप्रत्याशित है।

हमने एक साथ कई फिल्में कीं और सिनेमा व जीवन के बारे में उनका ज्ञान शानदार था। परिवार, दोस्त और फिल्म जगत उन्हें याद करेगा। ” पांच दशकों के शानदार करियर में तमिल, मलयालम और तेलुगु में 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले राजेश को ‘थानीर थानीर’ और ‘अंधा एझु नाटकल’ में उनकी दमदार भूमिका के लिए जाना जाता है।

उनके अभिनय ने सिनेमा देखने वालों पर गहरा प्रभाव डाला। राजेश का बृहस्पतिवार सुबह सवा आठ बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार उनकी बेटी के अमेरिका से आने के बाद होगा। राजेश नादिगर संगम (दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार संघ) की कार्यकारी समिति के सदस्य थे।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारTamil Naduकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल