लाइव न्यूज़ :

वीना मलिक ने कश्मीर ऑवर को लेकर दिया बयान, लोग बोले- बिजली का बिल भरो पहले

By मेघना वर्मा | Updated: August 30, 2019 17:58 IST

पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर की जनता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को कश्मीर ऑवर मनाया है। जिसमें जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले की पृष्ठभूमि में यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार ने आज कश्मीर ऑवर मनाया।कश्मीर ऑवर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

पाकिस्तान और भारत के बीच इस समय चल रहे तनाव को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी चल रही है। लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इमरान खान की सरकार लगातार और पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है। 

वहीं पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर की जनता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को कश्मीर ऑवर मनाया है। जिसमें जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले की पृष्ठभूमि में यह कदम उठाया है। इस कश्मीर ऑवर को लेकर भी सोशल मीडिया पर लागातार रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

रिसेंटली पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी इस पर बयान दिया है। कंट्रोवर्सी क्वीन वीना मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है, 'पाकिस्तान सरकार की तरफ से बेहतरीन कदम। आशा करती हूं कश्मीर के लोगों को दिखेगा और विश्वास होगा कि हम उनके साथ हर परिस्थिती में खड़े हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद, कश्मीर पाइंदा बाद।' वीना मलिक ने इसके साथ हैशटैग कश्मीर हावर और निकलो कश्मीर के खातिर का टैग दिया है।

वीना मलिक का ये ट्वीट चंद मिनटों में वायरल हो गया है। लोग इस ट्वीट के  लिए वीना मलिक की क्लास लगा रहे हैं। कोई वीना मलिक को बिग बॉस की याद दिला रहा है तो कोई उनके रिश्ते अस्मित पटेल के साथ जोड़ रहे हैं। 

वहीं कई यूजर ऐसे भी हैं जो वीना के इस ट्वीट को पाकिस्तान के बिजली के बिल से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पहले इलेक्ट्रिसिटी का बिल भरो न्यूक्लियर बॉम्ब को अधेरे में कैसे भरोगे। वहीं एक यूजर ने लिखा बिजली का बिल भर दिया क्या?

बता दें पाकिस्तान भारत के साथ परमाणु जंग की धमकी दे रहा है मगर खबर है कि वह खुद एक-एक रुपयों का मोहताज हो गया है। बताया जा रहा है कि इमरान खान को कर्ज के लिए आका चीन, सऊदी अरब, तुर्की समेत आईएमएफ की दौड़ लगानी पड़ रही है। आलम ये है कि पाकिस्तान सरकार के पास बिजली का बिल चुकाने तक का पैसा नहीं है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?