लाइव न्यूज़ :

वीना मलिक ने की मोदी सरकार की हिटलर से तुलना, कहा- अभी नहीं हुए इसके खिलाफ तो वही होगा जो...

By मेघना वर्मा | Updated: September 1, 2019 10:51 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही गहमा-गहमी में भी वीना मलिक लगातार अपने विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रही हैं। कभी कश्मीर को पाकिस्तान का बताती हैं तो कभी पीएम मोदी के ऊपर कमेंट करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीना मलिक बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। वीना मलिक का नाम एक्टर अस्मित पटेल से भी जोड़ा जा चुका है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक हमेशा ही अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही गहमा-गहमी में भी वह लगातार अपने विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रही हैं। कभी कश्मीर को पाकिस्तान का बताती हैं तो कभी पीएम मोदी के ऊपर कमेंट करती हैं। हाल ही में वीना मलिक ने मोदी सरकार की तुलना हिटलर से की है और कश्मीर के लिए लोगों को आवाज उठाने के लिए कहा है। 

वीना मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर आज पूरी दुनिया कश्मीर में नाजी और जातिवाद मोदी सरकार के खिलाफ नहीं खड़ी हुई तो अंत में दुनिया के साथ वही होगा जो तब हुआ था जब हिटलर के खिलाफ पूरी दुनिया नहीं खड़ी हुई थी।' वीना मलिक का ये ट्वीट चंद घंटों में सोशल मीडिया पर फैल गया। लोगों ने ना सिर्फ इस पर कमेंट किया बल्कि वीना मलिक की क्लास भी लगा दी।

एक यूजर ने लिखा, इस बात का ये मतलब है कि दुनिया का कोई भी आदमी आपके साथ नहीं खड़ा है और आप सभी डिप्रेस लग रहे हैं, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अगर आज पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ नहीं खड़ी हुई जिसे पाकिस्तान सपोर्ट कर रहा है तो इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा मैडम पहले खुद तो अपना घर संभाल लीजिए फिर कश्मीर-कश्मीर चिल्लाएं। 

कुछ दिनों पहले ही वीना मलिक ने एक ट्वीट किया था जिसे लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। वीना मलिक ने कश्मीर ऑवर को लेकर बयान दिया था। कंट्रोवर्सी क्वीन वीना मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है, 'पाकिस्तान सरकार की तरफ से बेहतरीन कदम। आशा करती हूं कश्मीर के लोगों को दिखेगा और विश्वास होगा कि हम उनके साथ हर परिस्थिती में खड़े हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद, कश्मीर पाइंदा बाद।' वीना मलिक ने इसके साथ हैशटैग कश्मीर हावर और निकलो कश्मीर के खातिर का टैग दिया है।

वीना मलिक के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उनकी क्लास लगा दी थी। किसी ने उन्हें उनके बिगब बॉस के समय को याद दिला रहे थे। कई यूजर ने ऐसे भी हैं जो वीना के इस ट्वीट को पाकिस्तान के बिजली के बिल से जोड़ रहे थे। एक यूजर ने लिखा, पहले इलेक्ट्रिसिटी का बिल भरो न्यूक्लियर बॉम्ब को अधेरे में कैसे भरोगे। वहीं एक यूजर ने लिखा बिजली का बिल भर दिया क्या?

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?