लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड कप का वरुण धवन पर चढ़ा फीवर, टीम इंडिया को इस अंदाज में किया चीयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2019 10:45 IST

वरुण टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वरुण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं और टीम को चीयर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।

इंग्लैंड की जमीं पर वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई से शुरू होने वाला है। भारत की निगानें इस पर चैंपियन बनने पर हैं। हर किसी पर अभी से वर्ल्ड कप का फीवर भी चढ़ रहा है। इस लिस्ट में एक्टर वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। 

हाल ही में वरुण टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वरुण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं और टीम को चीयर कर रहे हैं। 

वीडियो में वरुण धवन बोलते नजर आ रहे हैं कि  जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया जीतेगा, बोलो भारत माता की जय... इस दौरान पास खड़ी एक विदेशी महिला से वह भारत माता की पर जय कहलवाते हैं। इस वक्त का वरुण धवन के अंदर जबरदस्त उत्साह देखते बन रहा है। वरुण धवन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वरुण के इस खास वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस पर लोग जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो बता दें फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।मूवी 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी फिल्म में श्रद्धा कपूर वरुण धवन के अपोजिट रोल में हैं।

टॅग्स :वरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस