लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेन्द्र मोदी के इस मुहीम का वरुण धवन और सारा अली खान ने किया सपोर्ट, फिल्म के सेट पर किया ये बड़ा बदलाव

By मेघना वर्मा | Updated: September 2, 2019 12:41 IST

वरुण धवन ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर वरुण धवन ने एक फोटो शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आने वाले हैं।'कुली नंबर वन' फिल्म साल 1995 में आई 'कुली नंबर वन' की रीमेक है। जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर नजर आए थे।

सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहली बार सारा अली खान और वरुण धवन एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वहीं वरुण धवन और सारा अली खान ने पीएम मोदी के मुहीम से एंस्पायर होकर अपनी फिल्म के सेट पर एक बड़ा बदलाव करने की ठानी है। 

दरअसल पीएम मोदी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में सिंगल यूज प्लास्टिक को ना इस्तेमाल करने की बात कही थी। इसी मुहीम के स्पोर्ट में सारा अली खान और वरुण धवन समेत पूरी कुली नंबर 1 रीमेक की टीम ने यह फैसला लिया है कि वह फिल्म के सेट पर प्लास्टिक की नहीं बल्कि स्टील की बॉटल का उपयोग करेंगे। 

वरुण धवन ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर वरुण धवन ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें पिता डेविड धवन, सारा अली खान के साथ वरुण धवन नजर आ रहे हैं और सभी ने हाथों में स्टील की बॉटल पकड़ रखी है। 

वरुण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'प्लास्टिक फ्री नेशन बनाने के लिए पीएम मोदी ने बहुत अच्छी पहल की है हम सभी कुछ छोटे से बदलाव के साथ इसे पूरा कर सकते हैं। कूली नंबर वन के सेट पर अब हम सिर्फ स्टील की बोतल का ही उपयोग करेंगे।' वरुण के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें इस पीएम मोदी की इस मुहीम को आमिर खान, करण जौहर और आयुष्मान खुराना भी सपोर्ट कर चुके हैं। कुली नंबर वन फिल्म साल 1995 में आई कुली नंबर वन की रीमेक है। जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर नजर आए थे। 

टॅग्स :वरुण धवननरेंद्र मोदीसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?