लाइव न्यूज़ :

Valentine Day 2020: पार्टनर के साथ देखें बॉलीवुड की वो 7 फिल्में जो सिखाती हैं प्यार का असली मतलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 09:19 IST

आज हम यहां बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने पार्टनर के साथ देखकर आप और भी कोजी हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन डे मतलब प्यार और रोमांस का दिन। ऐसे में मौसम भी रूमानी हो तो और भी मजा आ जाता है आज राजधानी का मौसम भी गुलाबी है, वीकएंड भी है और वैलेंनटाइन डे भी।

वैलेंटाइन डे मतलब प्यार और रोमांस का दिन। ऐसे में मौसम भी रूमानी हो तो और भी मजा आ जाता है। आज राजधानी का मौसम भी गुलाबी है, वीकएंड भी है और वैलेंनटाइन डे भी। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ थिएटर में जाने से अच्छा आप घर में ही मूवी डेट की तैयारी कर सकते हैं। आज हम यहां बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने पार्टनर के साथ देखकर आप और भी कोजी हो सकते हैं। 

1. डीडीएलजे (दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे)

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट जब भी बनाई जाएगी राज और सिमरन की इस कहानी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। शाहरूख और काजोल की इस जोड़ी ने ना सिर्फ लोगों को प्यार का मतलब समझाया बल्कि कपल्स के लिए माइल स्टोन बन गए। 1995 में रिलीज इस कहानी का जिक्र, वैलेंटाइन डे पर ना हो ऐसा पॉसिबल नहीं। 

2. जब वी मेट

2007 में आई इस फिल्म ने लोगों को अभी तक दीवाना बना रखा है। प्यार का मतलब सिखाती गीत और आदित्य की जोड़ी आपके पार्टनर और आपको और पास लाएगी। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आपके चेहरे पर स्माइल जरूर ले आएंगी। 

3. ये जवानी है दीवानी

पैशन और लव की इस कहानी को हर पार्टनर के दिल की कहानी कही जा सकती है। 2013 में आई इस फिल्म में नैना और बनी की स्टोरी दिल छू जाने वाली है। क्योंकि मैं यहां दो मिनट और रही तो मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा फिर से...और तुम्हें नहीं होगा फिर से...डायलॉग सुनकर आप अपने पार्टनर के और करीब लाएगा।

4. आशिकी 2

ये कुछ उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसे देखकर रोमांस में आपकी आंखें नम होंगी। 2013 में आयी फिल्म आशिकी 2, ब्लॉकबस्टर आशिकी की रिमेक हैं। नो डाउट फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा की केमिस्ट्री आपके दिल को छू जाएगी। 

5. राम-लीला

ये फिल्म आज भी जब देखते हैं तो लगता है कि बस राम और लीला दो मिनट और रूक जाते तो कहानी और कुछ और होती। दीपिका और रणवीर की इस कहानी को आप जितनी बार देखेंगे उतना ही मजा आएगा। लाल इश्क का रंग जब चेहरे से उतरकर दिल तक पुहंचेगा आप अपने आपको पार्टनर के और करीब फील करने लगेंगे। 

6. जब तक हैं जान

रोमांस के किंग शाहरूख खान की ये फिल्म प्यार का असल मतलब सिखाती है। कैटरीना, अनुष्का और किंग खान की जोड़ी और लव ट्राएंगल आपके इस वैलेंटाइन को और भी खास बनाने में मदद करेगा। फिल्म की म्यूजिक आपको रोमांटिक फील जरूर देगी। 

7.अजब प्रेम की गजब कहानी

रोमांस के साथ कॉमेडी के शौकीन हो तो इस वैलेंटाइन ये फिल्म आपके पार्टनर और आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट मूवी डेट है। प्यार की तलाश और प्यार के साथ की ये स्टोरी आपको जितना हसाएंगी उतना ही रोमांटिक फील भी करवाएंगी।

टॅग्स :वैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस