Usha Uthup Birthday: ऊषा उत्थुप को लोग कहते थे आदमी और भूत, लेकिन अपनी यूनिक आवाज के दम पर दुनियाभर में हो गईं फेमस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 8, 2019 11:47 IST2019-11-08T10:10:28+5:302019-11-08T11:47:27+5:30

8 नवंबर 1947 को मुंबई में जन्मी ऊषा एक तमिल ब्राह्राण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वे बचपन से ही म्यूजिक के प्रति आकर्षित थीं लेकिन अपनी यूनिक आवाज के चलते वे रेगुलर म्यूजिक क्लासेस के लिए अनफिट थीं.

Usha Uthup Birthday: Usha Uthup is famous worldwide due to her unique voice | Usha Uthup Birthday: ऊषा उत्थुप को लोग कहते थे आदमी और भूत, लेकिन अपनी यूनिक आवाज के दम पर दुनियाभर में हो गईं फेमस

Usha Uthup Birthday: अपनी यूनिक आवाज के दम पर दुनियाभर में फेमस हैं ऊषा उत्थुप, जानिए उनकी लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा

Highlightsऊषा उत्थुप 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाना गाकर फेमस हुई थीं।ऊषा का जन्म मुंबई में हुआ था, वे एक तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं।

सिंगिंग की दुनिया में क्वीन ऑफ पॉप के नाम से मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप का आज 72वां जन्मदिन है। उनका जन्म 8 नबंवर 1947 को मुंबई में हुआ था। ऊषा एक तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं। आज ऊषा की यूनिक आवाज दुनियाभर में फेमस है। लेकिन इस मुक़ाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। करियर के शुरुआत में ऊषा ने काफी स्ट्रगल किया है। शुरुआत में उनकी आवाज की कद्र किसी को नहीं थी।

ऊषा उत्थुप ने एक बार एक टीवी शो में अपनी लाइफ का एक इंटरेस्टिंग किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जिस गाने से वे फेमस हुईं थी वह आरडी बर्मन का गाना 'हरे रामा हरे कृष्णा' था। लेकिन आरडी बर्मन ने उन्हें यह गाना गाने से पूरी तरह मना कर दिया था।

आरडी बर्मन ने ऊषा को यह गाना गाने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इस गाने की प्रैक्टिस आशा भोसले पहले से कर रही थीं। इस बात को सुनकर उन्हें काफी ज्यादा दुख हुआ था कि अब उन्हें गाने का मौका नहीं मिलेगा। ऊषा को रिकॉर्डिंग के दौरान नहीं बुलाया गया। लेकिन बाद में उन्हें आरडी बर्मन ने आशा भोसले के साथ गाने का मौका दिया। फिर क्या था इस गाने में ऊषा ने अपनी यूनिक आवाज का जादू बिखेर दिया।

'हरे रामा हरे कृष्णा' गाना इतना फेमस हुआ कि इसके जरिए ऊषा की आवाज भी फेमस हो गई और लोग उन्हें जानने लगे। शो में ऊषा ने बताया कि "करियर की शुरुआत में लोग मेरी आवाज की वजह से मुझे आदमी समझते थे। उन्होंने ये भी बताया था कि "कई बार तो लोग मेरी आवाज और लुक की वजह से डर भी जाते थे। एक बार एक जर्नलिस्ट ने मुझे यह तक कह दिया था कि मैं भूत की तरह दिखती हूं।"

इन सारी बातों के बावजूद ऊषा ने अपना हौंसला बनाए रखा और आज वे अपना उस मुक़ाम पर हैं जिसकी वे हकदार हैं। ऊषा ने हिंदी, तेलुगु के अलावा कई इंग्लिश सॉन्ग्स भी गाए थे, जिनकी बतौलत वे दुनियाभर में फेमस हो गईं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में फ्यूजन तकनीक अपनाई जिसके जलते वे 70 और 80 के दशम में काफी हिट हुई थीं।

English summary :
Today is the 72nd birthday of singer Usha Uthup, popularly known as Queen of Pop in the world of singing. She was born on 8 November 1947 in Mumbai. Usha belong from a Tamil Brahmin family.


Web Title: Usha Uthup Birthday: Usha Uthup is famous worldwide due to her unique voice

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे