लाइव न्यूज़ :

यूपी के डिप्टी सीएम ने 'आदिपुरुष' पर हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला करने का लगाया आरोप, VHP ने भी फिल्म का विरोध किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2022 15:56 IST

विश्‍व हिन्‍दू परिषद (विहिप) ने फिल्‍म के ‘टीजर’ में भगवान राम, लक्ष्‍मण और रावण जैसे किरदारों के फिल्‍मांकन के तरीके पर एतराज जताते हुए आगाह किया है कि फिल्‍म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओंं पर कई आरोप लगाए हैं।अजय शर्मा ने कहा कि आदिपुरुष’ में न केवल भगवान राम, बल्कि रावण और लक्ष्मण को जिस गलत तरीके से फिल्‍माया गया है, वह हिंदू धर्म का मजाक है।

संभलः रामायण के किरदारों पर आधारित फिल्‍म 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है। विश्‍व हिन्‍दू परिषद (विहिप) ने फिल्‍म के ‘टीजर’ में भगवान राम, लक्ष्‍मण और रावण जैसे किरदारों के फिल्‍मांकन के तरीके पर एतराज जताते हुए आगाह किया है कि फिल्‍म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है।

संभल में विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ में न केवल भगवान राम, बल्कि रावण और लक्ष्मण को जिस गलत तरीके से फिल्‍माया गया है, वह हिंदू धर्म का मजाक है। उन्‍होंने दावा किया कि इस फिल्म में जिस तरह से रावण को दिखाया है वह रामायण और अन्‍य सम्‍बन्धित धर्मशास्‍त्रों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने संतों के नेतृत्व में इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में लगने नहीं देगी तथा परिषद फिल्‍म को रोकने का प्रयास करेगी।

वीएचपी नेता ने फिल्म सेंसर बोर्ड को लेकर सवाल करते हुए आरोप लगाया कि बोर्ड मनमाने और गैर जिम्‍मेदाराना तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने मांग की कि बोर्ड अगर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रहा है तो सरकार को उसे भंग कर देना चाहिए। गौरतलब है कि फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ का ‘टीजर’ जारी होने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया है। नेताओं से लेकर फिल्‍म कलाकारों तक ने इसकी आलोचना की है। उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

रामायण महाकाव्‍य से प्रेरित फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ जनवरी 2023 में प्रदर्शित होगी। फिल्‍म में भगवान राम के किरदार में अभिनेता प्रभास नजर आएंगे। इसके अलावा कृति सेनन सीता और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं। लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्‍म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। 

टॅग्स :प्रभासवीएचपीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?