लाइव न्यूज़ :

फिर उठी बॉबी देओल के 'आश्रम' को बैन करने की मांग, ट्विटर पर '#शर्म_करो_प्रकाश_झा' हो रहा ट्रेंड

By अमित कुमार | Updated: November 18, 2020 14:07 IST

एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम वेब सीरीज 'आश्रम' का दूसरे सीजन को रिलीज कर दिया गया है। लेकिन पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन को लेकर भी करणी सेना आपत्ति जता रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। करणी सेना को सीरीज की कहानी से लेकर टाइटल तक सभी से आपत्ति है।

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज़ 'आश्रम' को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।  दरअसल, ट्विटर वेब सीरीज के डायरेक्टर को लेकर '#शर्म_करो_प्रकाश_झा' ट्रेंड करने लगा है। लोग इस सीरीज को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वेब सीरीज के ट्रेलर में दिखाए जा रहे कंटेट से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।

'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी शिकायत करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में कर चुकी है। शिकायत में वेब सीरीज को बैन करने की मांग की गई है। करणी सेना को सीरीज की कहानी से लेकर टाइटल तक सभी से आपत्ति है।

'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सीरीज में बॉबी देओल का लुक और एक्टिंग कमाल का लग रहा है। लेकिन सीरीज रिलीज़ होने के बाद कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। एक यूजर को इसका ट्रेलर देखकर लगा कि यह साधुओं के खिलाफ षडयंत्र है। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे हिंदू धर्म की छवि खराब करने वाला बताते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय और संबंधित मंत्री प्रकाश जावडेकर से इसे बैन करने की अपील की है। 

प्रकाश झा द्वारा निर्मित और डायरेक्ट की गई इस सीरीज में अदिती पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोइंका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोच्छर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ और राजीव सिद्धार्थ भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।  'आश्रम' के दूसरे भाग नंवबर में ही 11 तारीख को रिलीज किया गया है। लेकिन रिलीज के बाद से ही फैंस इसमें दिखाए गए सीन्स को लेकर गुस्से में हैं।  

टॅग्स :बॉबी देओलवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच