लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया, बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर ट्वीट पर लिया एक्शन

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2021 13:49 IST

कंगना रनौत के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद किए गए ट्वीट के बाद ट्विवटर ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, बंगाल चुनाव के नतीजों पर ट्वीट के बाद हुआ ऐक्शनकयास लगाए जा रहे हैं कि ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के बाद कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया गयाकंगना ने ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर कहा- अपनी बात रखने के लिए मेरे पास कई और भी प्लेटफॉर्म

ट्विटर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौता का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने ऐसा इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप में किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कंगना ने एक के बाद एक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में उन्होंने इंदिरा गांधी पर भी कुछ टिप्पणी की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं ट्वीट और वीडियो के कारण उनका अकाउंट सस्पेंड किया गय़ा है।

कंगना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा का भी जिक्र अपने ट्वीट में किया था। साथ ही उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग रखी थी।

कंगना ने दरअसल अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं गलत थी, वह रावण नहीं थी। वह तो सबसे अच्छा राजा था। दुनिया में सबसे अमीर देश उसने बनाया, वह महान प्रशासक था, विद्वान था और वीणा बजाने वाला और अपनी प्रजा का राजा था लेकिन वह तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है। जिन लोगों ने उनके लिए वोट किया, उनके भी हाथ खून से सने हैं।'

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आए। इसमें ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बहुमत मिला है। पार्टी लगातार तीसरी बार बंगाल में सत्ता पर काबिज हुई है।

294 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में टीएम को 213 सीटें मिली हैं। वहीं इस चुनाव में अपनी ताकत झोंकने वाली भाजपा को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर कंगना ने क्या कहा

अकाउंट सस्पेंड किए जाने को लेकर कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया आई है। कंगना ने कहा, 'ट्विटर ने मेरी ही बात को सही साबित किया है। वे अमेरिकी हैं और जन्म से एक गोरा शख्स एक ब्राउन शख्स पर अपनी मर्जी चलाना चाहता है।'

कंगना ने कहा, वे आपको बताना चाहते हैं कि आप क्या सोचें, बोले और क्या करें। मेरे पास अपनी बात रखने के लिए कई और भी प्लेटफॉर्म हैं। इसमें सिनेमा भी शामिल है।'

टॅग्स :कंगना रनौतट्विटरपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?