लाइव न्यूज़ :

'कौन बनेगा करोड़पति' का नया प्रोमो हुआ आउट, बिग बी ने पूछा-कब तक कोसोगे हालात को...

By विवेक कुमार | Updated: July 24, 2018 15:27 IST

शो के पिछले सीजन भी काफी हिट रह चुके हैं। वैसे जब भी 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हुआ है इसने टीआरपी के मामले कई शो को पीछे छोड़ दिया है।

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने कई लोगों की जिन्दगी बदली है। अब एक बार फिर ये शो लोगों को मालामाल करने वाला है। जी हां, जल्द ही शो का 10वां सीजन शुरू होने वाला है। बिग बी एक बार फिर कंप्यूटर जी से सवाल-जवाब करते नजर आएंगे। शो का पहला प्रोमो आउट कर दिया गया है। जिसमें अमिताभ लोगों से पूछ रहे हैं कि हालात को कोसोगे या पूछोगे कि कब तक रोकोगे। 

कौन बनेगा करोड़पति का ये प्रोमो काफी इमोशनल करने वाला है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक टैक्सी ड्राइवर अपने बेटे को हायर एजुकेशन के लिए किन-किन कठिनाईयों का सामना करता है और जब बेटे की पढ़ाई  के लिए उसे पैसे कम पड़ते हैं तो वो कौन बनेगा करोड़पति में जा पहुंचता है।

बता दें कि शो में भाग लेने के लिए कंटेस्टेंट को ऑनलाइन या ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सही जवाब देने के बाद केबीसी टीम कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट करेगी और फिर उन्हें ऑडिशन के लिए बुलावा भेजेगी।

बता दें कि शो को अमिताभ के अलावा शाहरुख़ खान भी होस्ट कर चुके हैं। शो के पिछले सीजन भी काफी हिट रह चुके हैं। वैसे जब भी 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हुआ है इसने टीआरपी के मामले कई शो को पीछे छोड़ दिया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?