लाइव न्यूज़ :

बाल कलाकारों के लिए टीवी शो के दिशानिर्देशों में होगा संशोधन

By IANS | Updated: March 14, 2018 05:30 IST

"हम बहुत सारे लोगों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम टीवी चैनल संघों से भी संपर्क करेंगे और नए दिशानिर्देशों को लागू करने पर चर्चा करेंगे क्योंकि वे इसमें भी शामिल हैं।"

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्च। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) रियलिटी टीवी शो में शामिल बाल कलाकारों के लिए दिशानिर्देशों को संशोधित करने पर विचार कर रहा है। गायक पपोन और एक नाबालिग लड़की को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद एनसीपीसीआर इस विषय पर विचार कर रहा है। एनसीपीसीआर के एक अधिकारी ने कहा, "बदले हालात में नए दिशानिर्देशों पर विचार किया जा रहा है। 

किशोर न्याय कानून और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ओफेंस (पोस्को) एक्ट जैसे कुछ कानूनी प्रावधानों को संशोधित करने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन इसमें समय लगेगा। पिछले महीने टीवी शो पर पपोन ने एक नाबालिग प्रभिागी को गलत तरीके से 'किस' किया था, जिसके चलते बाल अधिकार निकाय ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था।

इस घटना के बाद पपोन ने रियलिटी शो छोड़ दिया, जिसमें वह निर्णायक थे। एनसीपीसीआर के मुताबिक, रियलिटी टीवी शो से संबंधित लिखित शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं, जहां शूटिंग के दौरान बच्चों को 12 घंटों से अधिक समय तक काम लिया जाता है।

अधिकारी ने कहा, "हम बहुत सारे लोगों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम टीवी चैनल संघों से भी संपर्क करेंगे और नए दिशानिर्देशों को लागू करने पर चर्चा करेंगे क्योंकि वे इसमें भी शामिल हैं।"

टॅग्स :बॉलीवुडchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतबच्चों की सुरक्षा है सम्मिलित जिम्मेदारी

स्वास्थ्यगर्मियों या जाड़े की छुट्टियां शुरू होते ही माता-पिता को चिंता, क्या बच्चों को थोड़ी-बहुत पढ़ाई या स्कूल का काम करना चाहिए?, हल्का-फुल्का प्रयास ही पर्याप्त?

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस