लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के लिए टॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस को टीएमसी ने दिया टिकट, सोशल मीडिया पर हैं लाखों फैन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2019 13:25 IST

टीएमसी ने टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नुसरत जहान को मैदान में उतारा है। नुसरत जहान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

Open in App

चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से सभी पार्टियों ने चुनाव में विजय के लिए अपनी कमर कस ली है। देश भर के 543 सांसदों के चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में होगा। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होगा। साथ ही चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। 

ऐसे में अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें करीब 41% महिला उम्मीदवार मैदान में होगें। खास बात जो है वह ये है कि टीएमसी ने टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नुसरत जहान को मैदान में उतारा है। नुसरत जहान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।  एक्ट्रेस चुनाव लड़ने से खासा उत्साहित हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि हम हर समय महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते हैं। अब राजनीति में कई महिलाओं के शामिल होने से तस्वीर बदल रही है। नुसरत ने कहा है कि वह चुनाव जीतकर समाज में सभी की मदद करना चाहती हैं।  उन्होंने जैसें हम बड़े होंते हैं जिम्मेंदारियों का अहसास होता है और एक अभिनेत्री के रूप में, मैंने हमेशा ऐसे काम करने की कोशिश की है जो किसी न किसी तरह से लोगों की मदद कर सके। इसलिए, मैं भविष्य में भी वही करना जारी रखूंगी।

आपको बता दें कि नुसरत जहान का जन्म कोलकाता में एक बंगाली मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हमारी लेडी क्वीन ऑफ द मिशन्स स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की।

कौन है नुसरत

नुसरत जहान ने निर्देशक राज चक्रवर्ती  की बांग्ला फिल्म ‘शत्रु’ से  अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह खोका 420 में भी दिखाई दी थीं। खिलाड़ी और सोंधे नामार आगे उनकी लोकप्रिय फिल्में हैं। उन्होंने 2010 में फेयर वन मिस कोलकाता का खिताब भी जीता है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट करके फैंस को दीवाना करती रहती गैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?