लाइव न्यूज़ :

Video: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ बनेंगे स्पाइडरमैन!

By विवेक कुमार | Updated: September 1, 2018 15:39 IST

फिल्म में उनके साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। जो कि इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। वहीं इस फिल्म में तारा सुतारिया भी हैं।

Open in App

मुंबई, 1 सितम्बर: बॉलीवुड के 'बागी' अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। जो कि इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। वहीं इस फिल्म में तारा सुतारिया भी हैं। खबरों की मानें टाइगर इस फिल्म में स्पाइडरमैन की भूमिका में नजर आएंगे। सेट से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में स्पाइडरमैन के अवतार में नजर आ सकते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ वह एक गाने के लिए करेंगे। टाइगर फिल्म में एक गाने में  स्पाइडरमैन के लुक में नजर आएंगे। फिल्म का यह गाना सुपरहीरो थीम पर बेस्ड होगा। जिसमें टाइगर, स्पाइडरमैन के ड्रेस में दिखेंगे और उनकी तरह से स्टंट भी करेंगे। 

हाल ही में टाइगर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका फेवरेट सुपरहीरो स्पाइडरमैन है और वह  अपने गाने में इस चहेते कैरक्टर को ट्रिब्यूट देकर बेहद खुश हैं।'

टाइगर ने कहा था कि अगर मुझे कभी हॉलीवुड से स्पाइडरमैन बनने का ऑफर मिलता है तो मैं इसे जरुर करूँगा। और खास बात यह है कि उनका बजट भी ज्यादा नहीं होगा। जो स्पाइडरमैन कर सकता है वो मैं भी कर सकता हूं और ज्यादतर स्टंट मेरे खुद के होते हैं।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' के हिंदी वर्जन में स्पाइडर मैन की भूमिका को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ 'रैम्बो' के रीमेक में भी नजर आएंगे। 'रैम्बो' हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की हिट सीरीज है। रैम्बो के दमदार लुक के लिए टाइगर इन दिनों जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफतारा सुतारियाअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?