लाइव न्यूज़ :

आइसक्रीम डाइट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, हीरोपंती 2 के सेट से सामने आया एक्टर का वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 11:22 IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक्टर को आइसक्रीम डाइट करते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहीरोपंती 2 के सेट्स से टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया नया वीडियोवीडियो में एक्टर फैंस से पूछते नजर आए कि क्या उन्होंने अभी तक आइसक्रीम डाइट की हैफैंस को टाइगर श्रॉफ का वीडियो काफी पसंद आ रहा है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फैंस के बीच फिटनेस फ्रीक के नाम से मशहूर हैं। उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट्स के पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले टाइगर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि आइसक्रीम डाइट क्या होती है। बता दें कि, टाइगर द्वारा जो वीडियो शेयर की गई है वो उनकी अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती 2' के सेट्स से है। 

वीडियो में टाइगर श्रॉफ को फिल्म के सेट्स पर आइसक्रीम का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं, इस दौरान वो शर्टलेस हैं, जिसके कारण उनकी फिट बॉडी भी नजर आ रही है। वहीं, आइसक्रीम खाने के बाद उन्हें डंपबेल्स के साथ एक्सरसाइज करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि क्या आप लोगों ने अभी तक आइसक्रीम डाइट ट्राई की है? फैंस को टाइगर की ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। बता दें कि टाइगर एक ऐसे एक्टर हैं जो बिजी शेड्यूल के बावजूद वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते हैं। फिटनेस को लेकर को काफी सतर्क रहते हैं।

फिलहाल, एक्टर टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को बताया कि 'हीरोपंती 2' किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में श्रॉफ ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "हीरोपंती स्तर ने इस शेड्यूल को दोगुना कर दिया! सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों में से एक के लिए शूटिंग! इसकी एक झलक साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! 29 अप्रैल 2022 को इस ईद पर सिनेमाघरों में इसे देखें।"

टॅग्स :टाइगर श्रॉफइंस्टाग्रामहीरोपंती 2 मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?