लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रही है ये एक्ट्रेस, कहा- पूरा हफ्ता डिप्रेशन और रोकर गुजारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2020 12:59 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस टिया बाजपेयी (Tia Bajpai) भी इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही है,एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने बातचीत में बताया, ''पैसों की तंगी के कारण जो लोग अभी खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं मैं उनका दर्द समझ सकती हूंएक्ट्रेस ने कहा कि, मैंने भी लॉकडाउन के बाद ऐसे मुश्किल हालातों का सामना किया है।

कोरोना वायरस के कारण इन दिनों सब कुछ बंद है। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन का मुख्य असर फिल्म जगत और टीवी जगत पर पड़ा है। दोनों की शूटिंग ना हो पाने के कारण सेलेब्स पर बैठे हैं जिस कारण से कुछ सेलेब्स आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इस तंगी के कराण कुछ सितारों ने सुसाइड जैसा कदम तक उठा लिया है। आर्थिक तंगी झेलने वालों की लिस्ट में एक्ट्रेस टिया बाजपेयी भी शामिल हो गई हैं।

टिया इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। फिल्मी बीट की खबर के अनुसार एक्ट्रेस का कहना है कि ये समय हम सभी कलाकारों के लिए काफी बुरा है। उम्मीद है कि ये वक्त भी जल्द ही गुजर जाएगा। इन दिनों कई कलाकार सुसाइड जैसे कदम उठा रहे हैं, मैं उनका दर्द अच्छे से समझ सकती हू्ं उन्होंने से कदम क्यों उठाया होगा।

एक्ट्रेस ने कहा कि, मैंने भी लॉकडाउन के बाद ऐसे मुश्किल हालातों का सामना किया है। मेरे पास बिल्कुल भी सेविंग्स नहीं बची थी, सारे पैसे खत्म हो गए थे और ऐसे में  मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं क्या करूं। मैं अपनी मां को फोन करके खूब रोई भी। मैं डिप्रेशन में आ गई थी और लगभग 1 हफ्ता मैंने रोकर गुजारा।

एक्ट्रेस ने बताया कि अभिनेत्री ने बताया कि लॉकडाउन से पहले मैं मार्च में एक गाने की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाली थी। इसके लिए मैंने पूरी टीम की टिकट बुक कराने से लेकर होटल के कमरों का पैसा सब मैंने दिया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण सब कैंसिल हो गया और मेरे सारे पैसे बर्बाद हो गए। मैं सदमें में आ गई थी। उस समय मेरे दोस्तों ने मुझे संभाला और फिर हमने फिर ऑनलाइन काम शुरू किया।

वहीं हाल ही में टीवी कलाकार राजेश करीर ने भी अपने हाल बयां किया था। एक्टर वे एक वीडियो शेयर करके कहा था कि भले 300, 400 रूपये की मदद करें लेकिन कर दें।  मुझे अब काम मिले ना मिलें क्या पाता।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल