लाइव न्यूज़ :

ए आर रहमान का बड़ा बयान- यह धार्मिक स्थानों पर एकत्रित होकर अव्यवस्था पैदा करने का वक्त नहीं है

By भाषा | Updated: April 2, 2020 14:18 IST

बुधवार को टि्वटर पर पोस्ट किए बड़े से बयान में रहमान ने लोगों से ‘‘दयालु और समझदार’’ बनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपके मन में है (सबसे पवित्र धर्म स्थल) इसलिए धार्मिक स्थानों पर एकत्रित होकर यह अव्यवस्था पैदा करने का वक्त नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देए आर रहमान ने लोगों से खुद को पृथक रखने की सरकार की सलाह का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर जुटने से ‘‘अव्यवस्था’’ पैदा होगी। ऑस्कर पुरस्कार विजेता ने यह अपील ऐसे समय में की है जब दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात का मरकज देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 को फैलाने का केंद्र बनकर सामने आया है

दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने लोगों से खुद को पृथक रखने की सरकार की सलाह का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर जुटने से ‘‘अव्यवस्था’’ पैदा होगी। ऑस्कर पुरस्कार विजेता ने यह अपील ऐसे समय में की है जब दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात का मरकज देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 को फैलाने का केंद्र बनकर सामने आया है।

मरकज में 1 से 15 मार्च तक हुए धार्मिक आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया था। बुधवार को टि्वटर पर पोस्ट किए बड़े से बयान में रहमान ने लोगों से ‘‘दयालु और समझदार’’ बनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपके मन में है (सबसे पवित्र धर्म स्थल) इसलिए धार्मिक स्थानों पर एकत्रित होकर यह अव्यवस्था पैदा करने का वक्त नहीं है। सरकार की सलाह सुनिए। कुछ हफ्तों के लिए खुद को पृथक रखने से आपको कई और साल मिल सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विषाणु मत फैलाइए और बाकी के लोगों को नुकसान न पहुंचाए। यह बीमारी न केवल आपको आगाह करती है कि आप एक माध्यम है बल्कि यह भी मत मानिए कि आप संक्रमित नहीं हैं। यह झूठी अफवाहों तथा और घबराहट फैलाने का वक्त नहीं है।’’ रहमान ने देश में कई जानों को बचाने के लिए इस वैश्विक महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का भी आभार जताया। 53 वर्षीय संगीतकार ने कहा, ‘‘यह संदेश भारत के अस्पतालों और क्लिनिकों में काम कर रहे डॉक्टरों, नर्सों तथा सभी कर्मचारियों की बहादुरी तथा निस्वार्थ सेवा के लिए उनका शुक्रिया अदा करने के वास्ते है। यह देखकर दिल भर जाता है कि वे सबसे घातक इस महामारी से निपटने के लिए कितने तैयार हैं!

वे हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालते हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संकट के इस समय में व्यक्ति को अपने पड़ोसियों, वरिष्ठ नागरिकों, वंचित लोगों और प्रवासी मजदूरों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह वक्त अपने मतभेदों को भुलाने और इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने का है जिसने दुनिया को नीचे धकेल दिया है। यह वक्त मानवता और आध्यात्मिकता की खूबसूरती को सामने लाने का है।’’ 

टॅग्स :एआर रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीएआर रहमान को अस्पताल से मिली छुट्टी, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुए थे भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीएआर रहमान अस्पताल में हुए भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस