लाइव न्यूज़ :

2020 में रिलीज होंगी बड़े बजट की ये खास फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रच सकती हैं इतिहास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 14:38 IST

2019 में अक्षय ने सबसे ज्यादा धमाल मचाया। एक्टर की सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में पर्दे पर रिलीज हुईं।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 की शुरुआत विक्की कौशल की नायाब फिल्म उरी से हुई थी। इस फिल्म मे बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।

2019 की शुरुआत विक्की कौशल की नायाब फिल्म उरी से हुई थी। इस फिल्म मे बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। उरी को जोश फैंस के बीच कम होता उससे पहले ही उनको रणवीर सिंह की गली बॉय का धमाका मिल गया। 2019 में अक्षय ने सबसे ज्यादा धमाल मचाया। एक्टर की सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में पर्दे पर रिलीज हुईं।

साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वॉर, कबीर सिंह, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 जैसी कई फिल्में रहीं जिन्होंने फैंस को थिएटर में थींचा। 2019 अब खत्म होने को है और बारी है 2020 की। देखवा होगा इस साल कौन सी फिल्में फैंस को दीवाना करने वाली हैं। आइए जानते हैं 2020 में रिलीज होने वाली बेस्ट फिल्में-

तान्हाजी

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तान्हाजी 2020 की जनवरी में रिलीज हो रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म इतिहास के पन्नों पर बनी है। 

छपाक

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक भी 2020 की शुरुआत में रिलीज हो रही है। छपाक भी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये फिल्म एक एसिड एडिक्ट पर आधारित है।

ब्रह्मास्त्र

अयॉन मुखर्जी ने निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र 2020 में ही पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म दो पार्ट में पेश की जाएगी। पहले ये फिल्म 2019 दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म के कुछ खास हिस्सों की शूटिंग चल रही है।

राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई

राधे प्रभु देवा द्वारा निर्देशित 2020 की आगामी भारतीय एक्शन फिल्म है। जिसमें सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं।  खान के भाई सोहेल खान रील लाइफ प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ का मुख्य किरदार होगा। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

तख्त

तख्त एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो करण जौहर द्वारा बनाई जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। फिल्म 2020 में पर्दे पर नजर आएगी।

स्ट्रीट डांसर 3D

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर स्ट्रीट डांसर 3D भी अलग साल 2020 में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भारत पाकिस्तान देशभक्ति पर बनी है। 

टॅग्स :2020तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनकाजोलसैफ अली खानसलमान खानछपाक मूवीदीपिका पादुकोणरणबीर कपूरवरुण धवनश्रद्धा कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल