लाइव न्यूज़ :

भारत, कबीर सिंह, आर्टिकल 15 सहित ये 5 फिल्में जून महीने में पर्दे पर होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2019 15:57 IST

जून का महीना पूरी तरीके से फिल्मी होने वाला है। इस महीने की शुरुआत सलमान खान-कैटरीना कैफ की ‘भारत’ से होने वाली है।

Open in App

बॉलीवुड फिल्मों में हर महीने अनगिन फिल्में पर्दे पर रिलीज होती हैं। इन फिल्में के ट्रेलर और टीजर के बाद से ही फैंस इनका इंतजार पर्दे पर आने का करना लगते हैं। ऐसे में जून का महीना पूरी तरीके से फिल्मी होने वाला है। इस महीने की शुरुआत सलमान खान-कैटरीना कैफ की ‘भारत’ से होने वाली है। इसके बाद फैंस को बैक टू बैक पूरे महीने 5 मस्त फिल्में पर्दे पर मिलने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं इस महीने कौन-कौन सी फिल्में पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं।

1- भारत

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’  5 जून को रिलीज हो रही है। भारत ट्रेलर और गानों के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, आसिफ शेख और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में हैं।

2- खामोशी

प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘खामोशी’  14 जून को रिलीज हो रही है। यह एक हॉरर-ड्रामा फिल्म है। इसके ट्रेलर के बाद से फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैय़ चकरी तोलेती इसके निर्देशक हैं। हालांकि ये फिल्म पहले 31 मई को आने वाली थी।

3- गेम ओवर

तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गेम ओवर’ भी 14 जून को रिलीज हो रही है। अश्विन सरवना इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म एक गेम पर आधारित है जो फैंस को खासा पसंद आ सकती है।

4- कबीर सिंह

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’  21 जून को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2017 की सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। संदीप रेड्डी वांगा फिल्म के निर्देशक हैं।

5- आर्टिकल 15

आयुष्मान खुराना एक बार अपनी संजीदा एक्टिंग से लोगों को दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 28 जून को रिलीज हो रही है। अनुभव सिन्हा ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा सयानी गुप्ता, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा अहम किरदारों में हैं।

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

भारतशोध और नवाचार के नए दौर की चुनौतियों से निपटने की जरूरत

भारततेजस्वी यादव ने की पिता लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, JDU ने ली चुटकी; कहा- "भ्रष्टाचार का कोई पुरस्कार मिले"

भारतअभिलाष खांडेकर का ब्लॉग: 'विश्व गुरु' और उसकी अंतर्निहित कमियां

भारतBharat Ratna LK Advani : दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवास पर जाकर दिया 'भारत रत्न'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस