लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा- बंगाल में अब सैकड़ों मिनी कश्मीर हैं

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2023 22:41 IST

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बंगाल में स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि राज्य में सैकड़ों मिनी कश्मीर हैं, मैंने खुद देखा है। अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो बंगाल को कश्मीर बनते देर नहीं लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक अग्निहोत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बंगाल में स्थिति को गंभीर बतायाद कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने कहा कि बंगाल से खतरनाक तस्वीर सामने आ रही हैंकहा- आपकी मुख्यमंत्री बंगाल में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रही

कोलकाता: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी सैकड़ों "मिनी कश्मीर" हैं। अग्निहोत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बंगाल में स्थिति को गंभीर बताया । द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने रविवार को कहा कि बंगाल से खतरनाक तस्वीर सामने आ रही हैं। अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो बंगाल को कश्मीर बनते देर नहीं लगेगी।

उन्होंने बंगाल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, कुछ कहते हैं कि हम भारत में 500 कश्मीर बनाएंगे। मुझे नहीं पता कि ये पांच सौ कश्मीर कहां हैं लेकिन मुझे पता है कि इस बंगाल में 300-400 मिनी कश्मीर हैं। बंगाल की ऐसी खतरनाक तस्वीर सामने आ रही है कि अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो बंगाल को कश्मीर बनते देर नहीं लगेगी।

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर ने कहा कि एक बार मुझे मेरी मां ने कहा था, अगर आप ऐसे लोगों से मिलना चाहते हैं जो भारत को बदल सकते हैं, तो बंगाल जाएं। लेकिन मुझे जो याद है वह यह है कि मुझे जादवपुर विश्वविद्यालय में मेरी फिल्म बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम के लिए शारीरिक रूप से निशाना बनाया गया था।

अग्निहोत्री ने आगे दावा किया कि कुछ शोधकर्ता जो उनकी अगली फिल्म के अध्ययन के लिए बंगाल में थे, उन्हें लोगों से मिलने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल के कश्मीर बनने से पहले, मैं बंगाल की कहानी जनता के सामने लाना चाहता हूं। मैं यह दिखाने के लिए एक फिल्म लाना चाहता हूं कि बंगाल की राजनीति कैसे गिर गई है। उन्होंने कहा, मैं बंगाल में स्वतंत्र रूप से नहीं घूम सकता। आपकी मुख्यमंत्री बंगाल में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रही है।

फिल्म निर्देशक की टिप्पणी को लेकर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि बंगाल में आकर वह बंगाल की संस्कृति को, बंगाल के साम्प्रदायिक माहौल को प्रदूषित कर रहे हैं। एक बंगाली व्यक्ति के रूप में मैं उस टिप्पणी का कड़ा विरोध कर रहा हूं। मैं मांग करता हूं कि टिप्पणी को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

टॅग्स :पश्चिम बंगालद कश्मीर फाइल्सटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?