लाइव न्यूज़ :

'गली ब्वॉय' तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है

By बलवंत तक्षक | Updated: April 19, 2019 06:12 IST

Open in App

 रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म से सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. सिद्धांत का कहना है कि उनकी पहली फिल्म 'गली ब्वॉय' तो महज ट्रेलर था, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. हाल में सिद्धांत अपनी मां मीनल चतुर्वेदी के साथ चंडीगढ़ में थे.

इस दौरान बातचीत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपनी अगली फिल्मों में और बेहतर परफॉर्मेंस देंगे. 'गली ब्वॉय' में एमसी शेर का किरदार निभाते हुए सिद्धांत अभिनेता रणवीर के मेंटर की भूमिका में थे. उन्होंने कहा, ''फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर मैंने भी सपने देखे थे, लेकिन सोचा नहीं था कि जल्दी और अचानक यह सब संभव हो जाएगा.

मैं कह सकता हूं कि किस्मत ने मेरा साथ दिया.'' फिल्म में अपने किरदार का जिक्र करते हुए सिद्धांत बोले, ''यह एक रैपर का किरदार था, लेकिन मैंने ज्यादा रैप सॉन्ग सुने भी नहीं थे. ऐसे में सबसे जरूरी है किरदार के लिए खुद को तलाशना और जानना. सच तो यही है कि जिंदगी में इतना बड़ा मौका बार- बार नहीं मिलता. अगली फिल्मों में मैं लोगों की उम्मीदों पर और खरा उतरने की कोशिश करूंगा.'' सिद्धांत ने कहा कि वह हर तरह की फिल्म करना चाहते हैं.

उनका कहना है कि हरेक फिल्म की अपनी ऑडियंस होती है. कोई कॉमेडी देखना चाहता है तो कोई एक्शन, कोई पीरियड फिल्म देखना चाहता है तो कोई बॉयोपिक. अपनी डेब्यू फिल्म पर महानायक अमिताभ बच्चन की तरफ से मिली शुभकामनाओं का जिक्र करते हुए सिद्धांत ने कहा कि 'गली ब्वॉय' रिलीज होने से पहले वह फरहान अख्तर के साथ उनसे मिले थे. तब सोचा भी नहीं था कि फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन उनके काम की तारीफ करेंगे.

टॅग्स :गली ब्वॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRapper MC TodFod Passed Away: गली बॉय रैपर एमसी तोड़ फोड़ नहीं रहे, रणवीर सिंह और जोया अख्तर ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म गली बॉय के रैपर एमसी तोड़ फोड़ का 24 साल की उम्र में निधन; खबर सुन टूटे रणवीर सिंह और सिद्धांत

क्रिकेटयुवराज सिंह ने किया खुलासा, अपनी बायोपिक में किस बॉलीवुड ऐक्टर को देखना करेंगे पसंद

बॉलीवुड चुस्कीAlia Bhatt 27th Birthday: आलिया भट्ट की ये 10 फिल्में कभी न करें Miss, दर्शकों ने दिया था खूब प्यार

बॉलीवुड चुस्कीIIFA Awards 2020 : 'गली बॉय' से लेकर 'कबीर सिंह' तक, इन फिल्मों को मिला नॉमिनेशन , देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?