Alia Bhatt 27th Birthday: आलिया भट्ट की ये 10 फिल्में कभी न करें Miss, दर्शकों ने दिया था खूब प्यार

By संदीप दाहिमा | Published: March 15, 2020 07:16 AM2020-03-15T07:16:45+5:302020-03-15T07:16:45+5:30

Next

फिल्म 'गली बॉय' (2019): आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी और लोगों ने फिल्म में अलिया के रोल को काफी पसंद भी किया था।

फिल्म 'राजी' (2018): इस फिल्म में आलिया भट्ट एक जासूस के किरदार में नजर आईं और दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया।

फिल्म 'कपूर एंड संस' (2016): इस फिल्म में आलिया के अलावा ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान नजर आए थे।

फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' (2017): इस फिल्म में आलिया के अपोजिट वरुण धवन नजर आए थे।

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012): करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्म 'उड़ता पंजाब' (2016): इस फिल्म में आलिया के लुक को काफी सराहा गया था।

फिल्म 'डिअर जिंदगी' (2016): इस फिल्म में आलिया ने शाहरुख खान के साथ काम किया था।

फिल्म '2 स्टेट्स' (2014): इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर थे।

फिल्म 'हाईवे'(2014): आलिया की यह फिल्म उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' (2014): आलिया और वरुण की इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपए बटोरे थे।