IIFA Awards 2020 : 'गली बॉय' से लेकर 'कबीर सिंह' तक, इन फिल्मों को मिला नॉमिनेशन , देखें पूरी लिस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 5, 2020 12:16 PM2020-03-05T12:16:50+5:302020-03-05T12:16:50+5:30
IIFA AWARDS 2020 कार्तिक आर्यन ऋतिक रोशन कटरीना कैफ करीना कपूर और जैकलीन फर्नांडीज धमाकेदार परफॉरमेंस करने वाले हैं।
भारतीय सिनेमा के लिए 2019 का साल बहुत ही शानदार रहा है। कई फिल्मों ने इस साल शानदार कलेक्शन करके सिनेमा को एक नया आसाम दिया है। ऐसे में मुंबई में 21वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड समारोह के कार्यक्रमों का बुधवार को एलान कर दिया गया। ऐसे में आईफा के लिए नॉमिनेशन की घोषणा की गई है।
शाहिद कपूर अभिनीत कबीर सिंह को आठ व आयुष्मान खुराना की आर्टिकल-15 को सात श्रेणियों में नामांकन हासिल हुए हैं। ऐसें में अब देखने होगा कि इस बार ये अवॉर्ड किसके हाथ लगता है और किसको निराशा हाथ लगती है।
नॉमिनेशन लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आर्टिकल 15, गली बॉय, कबीर सिंह, केसरी, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस: ‘बदला’(तापसी पन्नू), 'गुड न्यूज़' (करीना कपूर खान), 'गली बॉय'( आलिया भट्ट), 'मिशन मंगल'(विद्या बालन) ,'द स्काई इज़ पिंक’(प्रियंका चोपड़ा जोनास)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर: 'आर्टिकल 15' (आयुष्मान खुराना), 'गली बॉय'( रणवीर सिंह), 'कबीर सिंह (शाहिद कपूर), 'सुपर 30'(ऋतिक रोशन),'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'(विकी कौशल)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: आर्टिकल 15 (अनुभव सिन्हा), बदला (सुजॉय घोष), गली बॉय ( ज़ोया अख्तर), कबीर सिंह(संदीप रेड्डी वंगा) उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (आदित्य धर)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आर्टिकल 15, गली बॉय, कबीर सिंह, केसरी, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
सिनेमेटोग्राफी : जय ओझा (गली बॉय)
बेस्ट स्क्रीन प्ले : अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
बेस्ट डायलाग : विजय मौर्या (गली बॉय)
बेस्ट एडिटिंग : नितिन बैद (गली बॉय)
बेस्ट कोरियोग्राफी : बॉस्को सीजर और तुषार कालिया (वॉर)
बेस्ट साउंड डिजाइन : विश्वदीप दीपक चटर्जी (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट साउंड मिक्सिंग : अनुज माथुर (वॉर)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर : शाश्वत सचदेव (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट : वॉर
इस बार के आईफा की मेजबानी सलमान खान और रितेश देशमुख करने वाले हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, करीना कपूर खान और जैकलीन फर्नांडीज धमाकेदार परफॉरमेंस करने वाले हैं। आईफा इस बार मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में होने वाला है।