लाइव न्यूज़ :

The house of secrets - The Burari Deaths Review, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत की रहस्यमयी कहानी

By वैशाली कुमारी | Updated: October 9, 2021 15:37 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसी बुराड़ी कांड पर एक डॉक्यूजरीज रिलीज की गई है। इसका नाम है द हाउस ऑफ सीक्रेट द बुराड़ी डेथ्स।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स पर इसी बुराड़ी कांड पर एक डॉक्यूजरीज रिलीज की गई हैमृत भोपाल सिंह की आत्मा छोटे बेटे ललित पर आया करती थी

आज के समय में 2018 के बुराड़ी कांड के बारे में कौन नहीं जानता है। जब एक ही परिवार के 11 सदस्य एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले थे तो शहर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये खबर सुर्खियों में बन गई थी। सभी के सभी सोच में पड़ गए थे कि आखिर एक ही परिवार के सदस्यों को यह हरकत क्यों करनी पड़ी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसी बुराड़ी कांड पर एक डॉक्यूजरीज रिलीज की गई है। इसका नाम है द हाउस ऑफ सीक्रेट द बुराड़ी डेथ्स। लगभग 40 से 45 मिनट की सीरीज में पूरे मामले को हर एंगल से दिखाया गया है। सीरीज में समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार की विशेषता को समझाने की कोशिश भी की गई है। इसे देखने के बाद पता चलता है कि अंधविश्वास में विश्वास करने पर जान गवाने की नौबत आ जाती है। निर्देशक लीला यादव ने इस डॉक्यूमेंट्री को निर्देशित किया है पहली कड़ी में यह घटना के बारे में बताती है वहीं दूसरी कड़ी परिवार के सदस्यों के व्यक्तित्व के साथ घटना के कारणों की वजह बताती है। तीसरा एपिसोड में बुराड़ी कांड के सामाजिक मनोवैज्ञानिक और पत्रकारिता पर प्रकाश डाला जाता है। 

2018 में 30 जून को हुई इस घटना का ना कोई चश्मदीद गवाह है और ना गुनाहगार। पिछले 20 सालों से रह रहा परिवार अचानक से मौत के मुंह में चला जाता है और यह खबर आग की तरह फैल जाती है। दरअसल 11 लोगों का परिवार दो मंजिला मकान में रह रहा था उनकी किराने की दुकान थी जहां लोग सुबह दूध लेने के लिए आया करते थे लेकिन जब एक सुबह परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखाई दिया तो पड़ोसी अंदर गया तो अंदर का दृश्य हैरान कर देने वाला था। जब तक पुलिस जांच के लिए पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी और खबर हवा की तरह फैल चुकी थी

इस कांड को लोगों ने अलग-अलग चश्मे से देखा मीडिया ने भी मनमाने तरीके से दर्शाया नौकरी में दो किरदार खासतौर से दिखाई देते हैं एक, परिवार के 2007 में गुजर चुके मुखिया भोपाल सिंह और दूसरा उनका सबसे छोटा बेटा ललित। 

दरअसल घटनाक्रम में बताया जाता है कि मृत भोपाल सिंह की आत्मा छोटे बेटे ललित पर आया करती थी और वो भोपाल सिंह की आवाज में सभी घर वालों को निर्देश दिया करता था उन निर्देशों का परिवार के प्रत्येक सदस्य को पालन करना पड़ता था। इसके लिए मंदिर में एक रजिस्टर भी तैयार किया गया था। हैरानी की बात यह है उन निर्देशों को मानने की वजह से परिवार के सदस्यों को भारतीय जीवन में उन्नति प्राप्त हो रही थी। इसके बाद एक दिन ललित के शरीर में भोपाल सिंह की आत्मा ने आकर बताया कि अगर परिवार के सभी लोग वटवृक्ष यानी बरगद के पेड़ की शाखाओं की तरह फांसी लगाकर लटके हुए मिलेंगे तो भोपाल सिंह उसे बचा लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ घटना के बाद मंदिर पर मिले रजिस्टर और डायरी ने कई सारे राज खोले हैं। 

साल 2018 किस राज्य में बुराड़ी कांड के बारे में जाने के लिए चिश्ती है तो आप यह डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं।

टॅग्स :नेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?