लाइव न्यूज़ :

'टार्जन' अभिनेता हेमंत बिरजे की कार का एक्सीडेंट, पत्नी-बेटी भी थे साथ, जानिए कैसी है हालत

By अनिल शर्मा | Updated: January 12, 2022 14:57 IST

बिरजे हेमंत के साथ हादसा मंगलवार रात पुणे के पास उर्स टोल बूथ पर पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देहादसा मंगलवार रात पुणे- मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआबिरजे परिवार के कुछ सदस्यों से मिलने मुंबई से पुणे जा रहे थेहादसे में बिरजे और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं

मुंबईः हिंदी फिल्म टार्जन में नजर आ चुके हेमंत बिरजे की कार का मंगलवार रात एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त कार में उनकी पत्नी और बेटी भी साथ थीं। रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत बिरजे की कार को काफी नुकसान हुआ है। वहीं  उनको और पत्नी को मामूली चोटें आईं।  बेटी भी हादसे में बाल बाल बच गई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक,  हादसा मंगलवार रात पुणे के पास उर्स टोल बूथ पर पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब बिरजे (56) अपनी पत्नी अमाना और बेटी रेशमा के साथ परिवार के कुछ सदस्यों से मिलने के बाद मुंबई से पुणे जा रहे थे।

रात करीब 9 बजे, जब वे पुणे से लगभग 30 किलोमीटर दूर उर्स टोल बूथ के पास थे, बिरजे के नियंत्रण खो देने के कारण कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। तीन लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पवना अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस ने बिरजे का बयान दर्ज किया।

बिरजे ने 1980 के दशक की बॉलीवुड फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' सहित कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि हेमंत गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं। वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हेमंत अपना पेट पालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल