लाइव न्यूज़ :

Tanhaji Box Office Collection Day 2: छपाक से बहुत आगे निकली तान्हाजी, दो दिनों में कमाए इतने करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 10:50 IST

 ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म तानाजी 17वीं सदी में छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में सैफ अली खान और काजोल ने भी काम किया है। अजय देवगन ने तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है.

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior) शुक्रवार को रिलीज हो गई। पहले दो दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। मूवी क्रिटिक तरन आदर्श ने बताया कि शनिवार को फिल्म ने  20.57 करोड़ रुपये की कमाई है। पहले दिन ही इस फिल्म ने 15.10 करोड़ रुपये कमाई की है। फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर ने दो दिनों में 35.67 करोड़ कमा डाला है जबकि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक करीब 12 करोड़ ही कमा पाई है। 

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ही अजय की इस फिल्म के समर्थन में बीजेपी के कई नेता मैदान में उतर गए थे। इस लिस्ट में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम भी शामिल है। इस पीरियड फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत की है। फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। 

अजय देवगन की फिल्म की टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से थी। दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और इसका फायदा भी हुआ। अजय देवगन ने इस फिल्म से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनछपाक मूवीदीपिका पादुकोणअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल