लाइव न्यूज़ :

Tanhaji Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, सैफ अली खान का धमाका, 'तान्हाजी' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 12:38 IST

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर की टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से थी। दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और इसका फायदा भी हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन की फिल्म की टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से थी।फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior) शुक्रवार को रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने 15.10 करोड़ रुपये कमाई की है। कमाई के ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक हैं। इस हिसाब से फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। 

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ही अजय की इस फिल्म के समर्थन में बीजेपी के कई नेता मैदान में उतर गए थे। इस लिस्ट में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम भी शामिल है। इस पीरियड फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत की है। फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

अजय देवगन की फिल्म की टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से थी। दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और इसका फायदा भी हुआ। अजय देवगन ने इस फिल्म से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट के जरिए बताया कि तान्हाजी को भारत में 2डी और 3डी फॉर्मेट दोनों में मिलाकर कुल 3880 स्क्रीन मिली हैं और अन्य देशों में 660 स्क्रीन मिली हैं। कुल मिलाकर तान्हाजी को 4540 स्क्रीन में दिखाया गया। 

फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हाजी जी मालुसरे के किरदार में नजर आ रहे हैं।  फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका मे हैं। 

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनकाजोलसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?