लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू ने हत्या के बहाने 'कबीर सिंह' पर साधा निशाना, यूजर्स ने लगा दी क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2019 12:18 IST

सोशल मीडिया पर तापसी हर एक बात वेबाक तरीके से कहती हैं। तापसी ने सोमवार को एक हत्या की घटना को लेकर ट्वीट किया जिसके कारण वह फैंस की नजरों में चढ़ गईं।

Open in App

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी शानदार एक्टिंग के कारण फैंस के बीच एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर तापसी हर एक बात वेबाक तरीके से कहती हैं। तापसी ने सोमवार को एक हत्या की घटना को लेकर ट्वीट किया जिसके कारण वह फैंस की नजरों में चढ़ गईं।

हमेशा अपनी बात रखने वाली तापसी ने सोमवार को एक न्यूज को रिट्वीट किया। इसको रिट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि क्या पता वो एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते हों और ऐसा करना उसके सच्चे प्यार को मान्य करना था।

 दरअसल तापसी ने जिस घटना को रिट्वीट किया वह खबर नागपुर की है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी, क्योंकि लड़के को लड़की के ऊपर शक था। खबरों की मानें तो इस ट्वीट से तापसी ने कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा पर निशाना साधा है। 

हाल ही में संदीप ने कहा था कि वह प्यार ही क्या जिसमें थप्पड़ मारने की आजादी भी ना हो। हालांकि बाद में इस मामले पर संदीप ने अपनी सफाई भी पेश की थी। लेकिन तापसी ने ट्वीट करके निशाना बनाने की कोशिश की है। लेकिन खुद तापसी अपने ट्वीट के जरिए ट्रोल हो गई हैं। लोगों ने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाई हैं।

एक यूजर ने ल‍िखा कि किसी हत्या पर आप जैसी अदाकारा का व्यंग्य करना सहीं नहीं।

एक यूजर ने ल‍िखा, 19 साल की लड़की की हत्या किसी तरह का व्यंग्य नहीं हो सकता है तापसी।

 तापसी के काम की बात करें तो हाल ही में वह गेम ओवर फिल्म में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस जल्द सांड़ की आंख में नजर आएगी।

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस