लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स के रेड पर तापसी पन्नू ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्यों कहा अब इतनी सस्ती भी नहीं हूं

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2021 15:42 IST

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रेड पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में आयकर विभाग ने तापसी पन्नू व अनुराग कश्यप के आवास और कार्यालय में छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी पन्नू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि आईटी विभाग द्वारा किन चीजों की छानबीन हुई।अधिकारियों ने बताया था कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्रीतापसी पन्नू और अनुराग कश्यप समेत कई फिल्मी हस्तियों के घर और दफ्तर में अभी हाल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से छापेमारी की गई।

आईटी डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चुप्पी तोड़ी है और ट्वीट के जरिए अपने ऊपर लगे आरोपों का मजाकिया लहजे में जवाब दिया है। 

तापसी ने ट्वीट कर बताने की कोशिश की है कि पेरिस में उनके नाम पर न तो कोई बंगला है और न ही 5 करोड़ के भुगतान की कोई रसीद है।

उन्होंने यहां तक कहा कि उसकी संपत्ति पर 2013 में कोई छापा नहीं पड़ा था। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री के आरोपों का जवाब दिया है और कहा कि अब वह इतनी सस्ती नहीं हैं। 

तापसी पन्नू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर दिया जवाब-

तापसी पन्नू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि आईटी विभाग द्वारा किन चीजों की छानबीन हुई। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में मुख्य रूप से 3 चीजों की छानबीन की गई है। पहले ट्वीट में तापसी ने कहा- 1. मेरे पेरिस स्थित 'कथित' बंगले की चाभी मिली है क्योंकि गर्मी की छुट्टियां आने वाली है।

पांच करोड़ रुपये की कथित लेनदेन पर तापसी पन्नू ने क्या कहा-

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में वह कहती हैं, 'कथित' पांच करोड़ रुपये की रसीद जो उनके घर से बरामद किया गया है वह भविष्य में लेनदेन से जुड़ा है। बता दें कि आयकर विभाग ने कहा था कि उनकी छानबीन में तापसी पन्नू को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है।

IT के अधिकारियों ने कहा था कि छापेमारी फैंटम फिल्म्स के कर चोरी की जांच का हिस्सा है

आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया था कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया था कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार तथा सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीअनुराग कश्यपआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?