लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री नयनतारा पर अभद्र कमेंट कर बुरे फंसे DMK नेता राधा रवि, ट्वीट करके यूं भड़की स्वरा भास्कर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 17:24 IST

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में डीएमके के सीनियर लीडर और जाने माने अभिनेता राधारवि ने नयनतारा पर अभद्र टिप्पणी की है।

Open in App

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में डीएमके के सीनियर लीडर और जाने माने अभिनेता राधारवि ने नयनतारा पर अभद्र टिप्पणी की है।

इस मामले को बढ़ता देख सोमवार को राधारवि को एक्शन लेते हुए पार्टी से बाहर निकाल दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो राधारवि अपने बयान पर कायम हैं।

अब इस मामले में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी राय दी है। स्वरा ने ट्विटर पर राधा रवि के विवादित बयान की आलोचना करते हुए तमिल फिल्म इंडस्ट्री से इसके खिलाफ कार्रवाई करने का अपील की है। स्वरा ने लिखा है कि ये बीमारी लगातार बढ़ती ही जा रही हैं इस तरह की घटना ही हैं जो महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट कराती रहती हैं। अपने कॅरियर के लिए ऐसी कीमत देना अब बस बहुत हो गया।

क्या है मामला

शनिवार को रवि ने नयनतारा पर उनकी आगामी तमिल फिल्म कोलायूथिर कालम के ट्रेलर लांच के दौरान एक टिप्पणी की थी। रवि ने कहा था कि नयनतारा भूत के साथ-साथ देवी सीता का किरदार निभा चुकी हैं। इससे पहले देवी के किरदार के लिए सबकी पसंदीदा कलाकार के.आर. विजय थीं, लेकिन आज देवी के किरदार के लिए किसी को भी लिया जा सकता है, ऐसे किसी भी व्यक्ति को चुन सकते है जिसे आप जब देखें, तो अपनी ओर बुलाना चाहें।

एक्ट्रेस का जवाब

इस कमेंट के बाद नयनतारा ने राधा रवि की उस आपत्तिजनक टिप्पणी का करारा जवाब दिया था। एक्ट्रेस नयनतारा ने कहा था कि मैं पब्लिकली हमेशा कम स्टेट्मेंट देती हूं, लेकिन मेरा प्रोफेशन मुझे बोलने की आजादी देता है। पहले तो मैं डीएकके के प्रेजिडेंट थिरू एमके के इस कदम का स्वागत करती हूं कि उन्होंने गलत और अभद्र बयानबाजी करने वाले पर यह सख्त कदम उठाया। 

टॅग्स :स्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: स्वरा भास्कर के पति अणुशक्ति नगर से हारे, फहाद अहमद ने हार के बाद EVM पर उठाया सवाल; वीडियो वायरल

भारतAnushakti Nagar Results: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट में सबसे आगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस