दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, लिखा- इस बार वोट भोपाल के लिए, आपके लिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 13, 2019 10:38 AM2019-05-13T10:38:29+5:302019-05-13T10:50:02+5:30

स्वरा भास्कर ने 12 मई को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

swara bhaskar tweet digvijay singh bhopal election 2019 | दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, लिखा- इस बार वोट भोपाल के लिए, आपके लिए

दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, लिखा- इस बार वोट भोपाल के लिए, आपके लिए

Highlightsस्वरा भास्कर ने दिग्विजय सिंह के पक्ष में ट्वीट किया हैइस ट्वीट के साथ ही स्वरा एक बार फिर से फैंस के बीच छा गई हैं

 लोकसभा चुनाव 2019  में इस बार बॉलीवुड सितारों की दिलचस्पी जमकर देखने को मिल रही है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम टॉप पर है। स्वरा ने कन्हैया कुमार का जमकर प्रचार किया था। अब स्वरा दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में उतरी हैं।

स्वरा ने 12 मई को कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर छा गया है।स्वरा भास्कर  ने लिखा है कि भोपाल के लिए दिग्विजय सिंह जी आपके लिए उचित सांसद हैं...वो नेक, नीयतमंद हैं और जनता की जरुरतों के प्रति सहानुभूति से भरे हैं!" याद रखिए- इस बार वोट भोपाल के लिए, आपके लिए!"

इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह  दिग्विजय सिंह के साथ इस चुनाव में हैं। इसके साथ ही कहीं ना कहीं उन्होंने अपने फैंस से भी उनका सपोर्ट करने का कहा है। स्वरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन जमकर देखने को मिले हैं। लोग जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स तो हमेशा की तरह से उनके पक्ष में हैं तो कुछ उनकी जमकर खिचाई कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्वरा ने किसी राजनीति पार्टी का सपोर्ट किया हो। स्वरा की बात की जाए तो वह हमेशा ही सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। जिस कारण से वह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं।

Web Title: swara bhaskar tweet digvijay singh bhopal election 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे