लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन की हिरासत का जश्न मनाने वाली वीना मलिक की स्वरा भास्कर ने लगाई क्लास, लिखा- बीमार मानसिकता है तेरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2019 11:49 IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किए हैं। वीना के इस तरह के ट्वीट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनकी क्लास लगा दी है।

Open in App

भारत पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले के बाद से हालात काफी खराब हैं। ऐसे में 27 फरवरी को पाकिस्तान का लड़ाकू विमान F-16 भारतीय सीमा में घुसा, जिसे हमारे फाइटर प्लेन मिग-21 ने मार गिराया। इस दौरान मिग-21 क्रैश हुआ और विंग कमांडर अभिनंदन के लापता होने की खबर आई। ऐसे में बिग बॉस के सीजन चार की फेम वीना मलिक ने भारत पर निशाना साधा है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किए हैं। बुधवार को वीना ने एक वीडियो पोस्ट किया  इस वीडियो में एक शख्स हे भारतीय वायु सेना की ड्रेस में और अपने बारे में बता रहा है। वीना मलिक ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर सलमान खान, भारतीय लेखिका शोभा डे और भारतीय वायु सेना को टैग करती हैं और लिखा कि मेरे बॉलीवुड के साथियों हमसे मत टकराओ।

वीना के इस तरह के ट्वीट पर एक्ट्रेस  स्वरा भास्कर ने उनकी क्लास  लगा दी है। स्वरा ने वीना मलिक के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, "वीनाजी लानत है तुझ पर और तेरी बीमार मानसिकता पर। तेरी खुशी निर्लज्ज है। हमारा जवान हीरो, बहादुर, शालीन और पकड़ में भी सम्मानित है।" इस ट्वीट में स्वरा का गुस्सा साफ झलक रहा था। बॉलीवुड के सारे सेलेब इस वक्त अभिनंद की वापसी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

वहीं, सलमान खान ने भी वीना ने ट्वीट का जवाब दिया था।  सलमान खान ने वीना मलिक को इसका जवाब दिया, ‘भारतीय वायु सेना की रिस्पेक्ट करो… जय हो!!’

हर एक सेलेब कमांडर की वापसी की दुआ कर रहा है। बॉलीवुड और साउथ दोनों में अभिनय करने वाले एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा है आतंकवादी हमारे मेन को मारते हैं। हम एक आतंकी शिविर को नष्ट कर देते हैं (वे हताहतों से इनकार करते हैं लेकिन आतंकी शिविर के अस्तित्व से इनकार नहीं करते हैं)। वे हमारे पायलट को पकड़ लेते हैं। यह भी एक ही पायदान पर नहीं है। # पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है। # भारत नहीं करता। युद्ध इस तथ्य को बदल नहीं सकता है और न ही बढ़ाएगा। न ही कूटनीति होगी।" ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा है, "दबाव में भी ऐसा साहस, गरिमा और सम्मान। मेरी दुआ आपके साथ हैं विंग कमांडर अभिनंदन।

टॅग्स :स्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: स्वरा भास्कर के पति अणुशक्ति नगर से हारे, फहाद अहमद ने हार के बाद EVM पर उठाया सवाल; वीडियो वायरल

भारतAnushakti Nagar Results: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट में सबसे आगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस