पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमलों को स्वरा भास्कर ने बताया शर्मनाक, ट्वीट कर कही ये बात

By ज्ञानेश चौहान | Published: January 5, 2020 10:06 AM2020-01-05T10:06:12+5:302020-01-05T10:06:12+5:30

इस घटना की भारत सरकार सहित देश के कई लोग निंदा कर रहे हैं। इस मामले पर कई बॉलीवड सेलेब्रिटी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना को काफी शर्मनाक बताते हुए एक ट्वीट किया है।

Swara Bhaskar called the attacks on Nankana Sahib Gurdwara in Pakistan shameful | पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमलों को स्वरा भास्कर ने बताया शर्मनाक, ट्वीट कर कही ये बात

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमलों को स्वरा भास्कर ने बताया शर्मनाक, ट्वीट कर कही ये बात

पाकिस्तान में मौजूद सिक्खों के सबसे बड़े तीर्थस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को उपद्रवियों ने पथराव किया। यह उपद्रव करीब चार घंटे तक चला। इस घटना की भारत सरकार सहित देश के कई लोग निंदा कर रहे हैं। इस मामले पर कई बॉलीवड सेलेब्रिटी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना को काफी शर्मनाक बताते हुए एक ट्वीट किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "ननकाना साहेब पर हुआ हमला शर्मनाक, अपमानजनक, नीच और पूरी तरह से अनुचित है। इन हमलावरों पर शर्म आती है, उम्मीद है कि वे जल्द ही गिरफ्तार होंगे।"


स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी इस प्रतिक्रिया को पसंद कर रहे हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।

इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमलों पर कड़ी निंदा करते हुए एक ट्वीट किया। जावेद ने लिखा, "ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो कुछ भी किया वह पूरी तरह से निंदनीय है। किस तरह से थर्ड ग्रेड लोग और निम्न दर्जे के लोग दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं।"


जावेद अख्तर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी हाल ही में अपना विरोध जता चुके हैं। कभी कभी अपने ट्वीट के कारण वह जमरल ट्रोल भी हो जाते हैं। जावेद अपने ट्वीट से काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Web Title: Swara Bhaskar called the attacks on Nankana Sahib Gurdwara in Pakistan shameful

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे