लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन को हुए 2 महीने, 15 अगस्त को होगी ग्लोबल प्रेयर, बहन ने लोगों से की ये खास अपील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2020 11:16 IST

सुशांत के निधन को दो महीने होने पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kriti) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भाई के लिए 15 अगस्त को होने वाली ग्लोबल प्रेयर (Global Prayer) के बारे में बताया है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के निधन को 2 महीने हो चुके हैंसुशांत के सुसाइड की गुत्थी उलझती ही जा रही है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज दो महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक दो महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 2 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। हर कोई लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है।

फैंस, परिवार और एक्टर के कई बॉलीवुड साथी भी सच्चाई को जानना चाहते हैं। परिवार द्वारा पटना (Patna) में केस दर्ज कराने के बाद मामले ने नया मोड़ लिया है। अब इस मामले में रोज चौंका देने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सुशांत के निधन को दो महीने होने पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kriti) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भाई के लिए 15 अगस्त को होने वाली ग्लोबल प्रेयर (Global Prayer) के बारे में बताया है।

श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 2 महीने हो गए हैं तुमने हमें छोड़ दिया है भाई और हम अभी भी सच्चाई जानने के लिए लड़ रहे हैं। यह जानने के लिए कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि  मैं आप सभी से अपील करती हूं कि सुशांत के लिए रखी गई 24 घंटे की ग्लोबल स्प्रिचुअल और प्रेयर ऑब्जर्वेशन में हमें ज्वॉइन करें। ताकि हम सच सामने सकें और हमें सुशांत के न्याय मिल सकें।

ये ग्लोबल प्रेयर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। जहां सुशांत के लिए सभी मिलकर मौन रहेंगे और दुआ करेंगे। सुशांत की बहन के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसमें शामिल होने की बात कह रहे हैं।

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 2 महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में सुशांत के घर वाले और फैंस हर कोई एक्टर के सुसाइड के पूछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यही कारण है कि बार बार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर करती रहती हैं।  श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फिर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई  थी। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है। वहीं, श्वेता के अलावा ऐसे कई सेलेब्स हैं जोकि लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस